Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: देर रात सवी ने इस शख्स को किया कॉल, अनुभव का मैसेज देख रजत के उड़ जाएंगे होश

Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Dec 2024 8:53 AM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि अनुभव और सवी कॉल पर बात करते होते हैं, तभी रजत आ जाता है. रजत को देखकर सवी अनुभव से बात करना बंद कर देती है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में स्टार प्लस पर साल 2020 में शुरू हुआ था. सीरियल हर बार टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में रहता है. शो की कहानी 7 साल आगे बढ़ गई है. सवी और रजत एक-दूसरे से प्यार करने लगे हैं, लेकिन इसका अहसास उन्हें अभी तक नहीं हुआ है. शो में हाल ही में शीजान खान की एंट्री हुई है, जो अनुभव का किरदार निभा रहा है. अनुभव, सवी का बचपन का दोस्त है. उसके आने से शो में नया ट्विस्ट आएगा.

अनुभव से मदद मांगेगी सवी

सीरियल में दिखाया जाएगा कि देर रात सवी, अनुभव को कॉल करती है और एक फेवर मांगती है. अनुभव उससे पूछता है कि क्या सबकुछ ठीक है. सवी उसे अपने वादे के बारे में याद दिलाती है. वह उससे कहती है कि आज रात वह उसे यह साबित करने का मौका दे रही है. अनुभव कहता है कि वह उसकी मदद के लिए हमेशा तैयार है. सवी उससे कहती है कि इसे सीक्रेट रखना है और रजत या उसके फैमिली को इसके बारे में कुछ पता नहीं चलना चाहिए. अनुभव कहता है कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह उसका सपोर्ट करेगा.

सवी के फोन में अनुभव का मैसेज पढ़ लेगा रजत

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी, अनुभव से बातें करती होती है, तभी रजत आ जाता है और कमरे की लाइट ऑन कर देता है. घबराहट में सवी जल्दी से उसका फोन कट देती है और रजत के सामने बिजी होने का नाटक करने लगती है. सवी अपना फोन टेबल पर छोड़कर चली जाती है. अनुभव उसे मैसेज करता है, जिसमें दिल इमोजी बना हुआ होता है. रजत ये देखकर चौंक जाता है. क्या रजत से कुछ छिपा रही है सवी. क्या सवी और अनुभव के बीच कुछ चल रहा है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी के सामने आशिका पकड़ेगी उसके पति का हाथ, भाग्यश्री देगी ये सलाह

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो में शीजान खान ने अपनी एंट्री को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- एक करोड़पति आदमी है…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola