Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी के सामने आशिका पकड़ेगी उसके पति का हाथ, भाग्यश्री देगी ये सलाह

Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Dec 2024 12:34 PM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin upcoming twist

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि आशिका काफी घबरा जाती है और वह रजत का हाथ पकड़ लेती है. रजत उसे शांत करता है और घबराने के लिए नहीं कहता.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि भाग्यश्री भगवान से अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती है. कोर्ट जाने से पहले सवी की कलाई पर भाग्यश्री धागा बांधती है. सवी और रजत, भाग्यश्री का आशीर्वाद लेने के लिए उसके पैर छूते है. वह सवी को आशीर्वाद देती है. रजत ये देखकर काफी उदास हो जाता है. राजू के कहने पर भाग्यश्री, रजत को भी आशीर्वाद देती है. वहीं, आशिका कोर्ट जाने के लिए तैयार होती है. अर्श भी उसके जाने का प्लान करता है. हालांकि आशिका कहती है उसे नहीं आना चाहिए.

रजत का हाथ पकड़ती है आशिका

सीरियल में दिखाया जाएगा कि भोसले और ठक्कर परिवार कोर्ट आते हैं. आशिका भी कोर्ट आती है. रजत उससे कियान के बारे में पूछता है. रजत उसे बताता है कि कियान को उसने स्कूल भेज दिया है. आशिका काफी घबरा जाती है और वह रजत का हाथ पकड़ लेती है. रजत उसे शांत करता है और घबराने के लिए नहीं कहता. उसी समय सवी और रजत का परिवार दोनों को हाथ पकड़े हुए देख लेता है. ये देखने के बाद तनाव और ज्यादा बढ़ जाता है.

सवी को हिम्मत देती है भाग्यश्री

भाग्यश्री, सवी को ये सब देखने के बाद परेशान नहीं होने के लिए कहती है. वह उससे मजबूत रहने के लिए कहती है. वह उसे याद दिलाती है कि कैसे उसने सई के लिए कोर्ट में आशिका के खिलाफ लड़ाई की थी. भाग्यश्री, सवी को ईशा के लिए लड़ने के लिए कहती है. गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि जगताप कोर्ट आता है और भाग्यश्री उसे आशिका को दिखाती है. वह आशिका की बेइज्जती करती है और कहती है ईशा बच गई.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: धर्मसंकट में फंसा रजत, आशिका या सवी- किसे चुनेगा? ईशा को सताएगा अपनी बेटी के घर टूटने का डर

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के इस खूंखार विलेन को मिला नया शो, इस सीरियल में दिखेंगे नये किरदार में

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola