ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: धर्मसंकट में फंसा रजत, आशिका या सवी- किसे चुनेगा? ईशा को सताएगा अपनी बेटी के घर टूटने का डर

Updated at : 30 Nov 2024 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि आशिका, रजत पर दबाव डालती है कि वह कियान की सच्चाई सवी को ना बताए. रजत उसे सवी की हेल्प लेने के लिए कहता है, लेकिन आशिका अपनी बात पर अड़ी रहती है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत, आशिका के सामने कसम खाता है कि वह अपने बेटे कियान को कुछ होने नहीं देगा. वह कहता है कि सवी बहुत अच्छी है और वह इस स्थिति से निपटने में कियान की मदद करेगी. हालांकि रजत की बात आशिका नहीं मानती. आशिका, सवी पर भरोसा नहीं होने की बात कहती है. वह रजत से सच्चाइ छिपाने की बात कहती है. रजत ना चाहते हुए भी आशिका की बात मान जाता है.

लिफ्ट में आशिका के साथ फंस जाएगी सवी

सीरियल में दिखाया जाएगा कि सई के स्कूल फॉर्म पर साइन लेने के लिए सवी, रजत के ऑफिस जाती है. ऑफिस के लिफ्ट वह जाती है और वहां उसे आशिका मिलती है. बीच में ही लिफ्ट फंस जाती है और सवी मदद के लिए अमन को फोन करती है. रजत मदद के लिए जाता है और लिफ्ट खुलवाता है. वह सवी की ओर अपना हाथ बढ़ाता है, लेकिन वह अमन का हाथ पकड़कर बाहर निकलती है. जिसके बाज रजत, आशिका को बाहर निकालता है.

ईशा के सामने भावुक होगी सवी

गुम है किसी के प्यार में आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशा, सवी से बात करती है. ईशा को बुरा लगता है कि इन सबके चक्कर में सवी की लाइफ खराब होती जा रही है. ईशा, सवी को इस मामले को खत्म करने के लिए कहती है. ईशा कहती है उसकी वजह से सवी और रजत की जिंदगी में समस्या आई है. उसे इस बात का दुख है उसका रिश्ता खराब हो रहा है. सवी उसे समझाती है कि रजत की आंखों में उसके लिए नहीं बल्कि आशिका के लिए प्यार दिखता है. सवी इमोशनल हो जाती है और कहती है कि उसके किस्मत में प्यार है ही नहीं.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के इस खूंखार विलेन को मिला नया शो, इस सीरियल में दिखेंगे नये किरदार में

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई की बातें सुनकर सवी की आंखों से छलके आंसू, क्या अर्श को छोड़ देगी आशिका?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola