Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आशिका ने नहीं, इस शख्स ने किया ईशा का एक्सीडेंट, रजत ने उसे बचाने की खायी कसम
Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Nov 2024 9:19 AM
गुम है किसी के प्यार में फेम कावेरी प्रियम का नया शो, फोटो- इंस्टाग्राम
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी अपने वकील की मदद से आशिका को कोर्ट का नोटिस भेजती है. आशिका इस बारे में बताने के लिए रजत के पास जाती है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि अर्श ने जो बातें सवी से कही होती है, उसे लेकर वह काफी परेशान हो जाती है. सवी सच्चाई जानने के लिए रिजॉर्ट पहुंच जाती है, जहां रजत और आशिका पिकनिक के लिए आए होते हैं. सवी, रजत से पूछती है कि क्या वह आशिका को बचा रहा है. सवी को बुरा लगता है. उसे लगता है जिस इंसान पर उसने सबसे ज्यादा भरोसा किया, वह ही उसे धोखा दे रहा है.
सवी ने आशिका को भेजा कोर्ट का नोटिस
सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी अपने वकील की मदद से आशिका को कोर्ट का नोटिस भेजती है. आशिका इस बारे में बताने के लिए रजत के पास जाती है. वह रजत से हेल्प मांगती है. रजत गुस्से में आ जाता है और कहता है कि वह सब सच जानता है. रजत कहता है कि कियान ने ईशा का एक्सीडेंट किया है. ये सच्चाई जानकर आशिका हैरान रह जाती है. रजत बताता है कि कियान ने उसके सामने सारी सच्चाई कबूल कर लिया है.
आशिका नहीं इस शख्स को बचा रहा रजत
रजत, आशिका को बताता है कि कैसे कियान ने ड्राइवर की चेतावनी को नहीं मानते हुए लापरवाही से कार चलाई और ईशा का एक्सीडेंट हो गया. वह आशिका से कहता है कि उसने कियान को बचाने के लिए सारी जिम्मेदारी खुद पर ले ली. आशिका उससे कियान को बचाने की भीख मांगती है. रजत कहता है कि वह कियान को कुछ नहीं होने देगा. रजत कहता है जब तक वह जिंदा है उसके बेटे को कुछ नहीं होगा. दूसरी तरफ रजत इस बात को लेकर परेशान है कि इस वजह से उसके परिवार और उसके बीच कई गलतफहमी पैदा हो गई है.
Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के इस खूंखार विलेन को मिला नया शो, इस सीरियल में दिखेंगे नये किरदार में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










