Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के इस खूंखार विलेन को मिला नया शो, इस सीरियल में दिखेंगे नये किरदार में
Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Nov 2024 11:50 AM
Karanvir Bohra new show
सीरियल गुम है किसी के प्यार में फेम करणवीर बोहरा के हाथ नया प्रोजेक्ट लगा है. करणवीर को शिव शक्ति तप त्याग तांडव शो मिला है. फैंस उन्हें शो में नये किरदार में देख पाएंगे.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में टीवी एक्टर करणवीर बोहरा ने एक पुलिस ऑफिस का किरदार निभाया था. सात साल के लीप आने से पहले करण का कैरेक्टर खत्म कर दिया गया था. करण, भवर पाटिल नाम के एक सनकी पुलिस की भूमिका में दिखे थे, जो सवी से प्यार करता था. उसकी वजह से ही ईशान की मौत हो जाती है. लीप के बाद उसका किरदार खत्म हो गया था. अब करण को एक नया शो मिला है, जिसका नाम शिव शक्ति तप त्याग तांडव है.
करणवीर बोहरा इस शो में लेंगे एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करणवीर बोहरा पौराणिक शो शिव शक्ति तप त्याग तांडव में अंधकासुर का किरदार प्ले करने वाले हैं. उम्मीद है कि वह इस किरदार को काफी सहजता से निभाएंगे. शो में एक्टर राम यशवर्धन और सुभा राजपूत लीड रोल निभाते हैं. ये शो कलर्स पर आता है, जिसे स्वस्तिक प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है. हालांकि करण ने शो में अपनी एंट्री को लेकर कुछ कहा नहीं है.
करणवीर बोहरा ने इन शोज में किया है काम
करणवीर बोहरा ने जस्ट मोहब्बत से टीवी की दुनिया में कदम रखा था. उसके बाद करण कॉमेडी फैंटेसी शो शरारत में नजर आए थे. उसके बाद एक्टर सास भी कभी बहू थी, कुसुम, गुम है किसी के प्यार में भी अहम किरदार प्ले किया था. उन्होंने किस्मत कनेक्शन, हमें तुमसे प्यार कितना जैसे मूवीज में भी काम किया है. इसके अलावा एक्टर ने रियलिटी शो लॉक अप, बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी भी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










