Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: जिस सच को सवी से छिपाना चाहता था रजत, इस शख्स के सामने खुल जाएगा राज

Updated:
विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin upcoming twist

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत, आशिका को साड़ी में देखकर उसे देखता ही रह जाता है. ये साड़ी रजत ने ही आशिका को गिफ्ट में दी थी. आशिका को लगता है कि रजत उसे फिर से प्यार करने लगा है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि आशिका, रजत को अपने जाल में फंसाने का प्लान बनाती है. वह रजत की गिफ्ट में दी गई साड़ी को पहनती है और कियान को स्कूल छोड़ने जाती है. रजत भी सई को स्कूल छोड़ने आता है. वहां पर आशिका का बदला हुआ लुक देखकर वह हैरान हो जाता है. उसे पुरानी बातें याद आ जाती है जब दोनों साथ थे. आशिका को उम्मीद है कि उसे ऐसा देखकर रजत उसे फिर से प्यार करने लगेगा.

विज्ञापन

आशिका और रजत को साथ में इस शख्स ने देखा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि रजत, आशिका को हिट-एंड-रन केस के सिलसिले में अपने वकील से मिलने के लिए कहता है. तभी सवी उन्हें कार में साथ में देख लेती है. रजत, आशिका को होटल के कमरे में ले जाने का फैसला करता है, ताकि वहां पर वह वकील के साथ मिल सकें और किसी को पता ना चलें. दूसरी तरफ लकी उसी होटल में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने जाता है. लकी और रजत का सरनेम सेम होता है और ऐसे में स्टाफ गलती से लकी को रजत के कमरे में भेज देता है.

रजत की जान बचाने जाएगी सवी

लकी, रजत और आशिका को साथ में होटल के कमरे में देखकर चौंक जाता है. लकी को समझ नहीं आता कि वह ये बात सवी से कैसे छिपाए. गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि आशिका और रजत की होटल वाली बात सवी के सामने आ जाएगी. उस होटल में आग लग जाती है और लकी घबरा जाता है. वह सवी को बता देता है कि उसने रजत की कार उस होटल के बाहर देखी थी. सवी घबरा कर रजत को बचाने के लिए वहां चली जाती है. सवी वहां देखती है कि रजत, आशिका को अपनी बाहों में लिए होटल से बाहर निकल रहा है. सवी ये देखकर चौंक जाती है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत के सामने फूट-फूटकर रोएगी आशिका, जिगर ने नहीं, इस शख्स ने किया ईशा का एक्सीडेंट

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin फेम इस एक्ट्रेस की होगी ‘बिग बॉस 18’ में एंट्री, सई-विराट से है गहरा कनेक्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola