Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत होगा लाचार, इस शख्स के जाल में जाएगा फंस, सवी का टूटेगा दिल

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Nov 2024 11:13 AM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin upcoming twist

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि आशिका और रजत फोन पर बात करते होते हैं, तभी सवी आ जाती है. रजत हड़बड़ा जाता है और फोन रख देता है. सवी को उसपर शक होता है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि अर्श, आशिका से पूछता है कि उसने सारी सच्चाई रजत को क्यों बताई. आशिका कहती है उसके पास दूसरा कोई ऑप्शन नहीं था. आशिका बताती है कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि पुलिस उसे पकड़ कर ले जाए. आशिका, अर्श को यकीन दिलाती है कि रजत, कियान की वजह से पुलिस को इस बारे में नहीं बताएगा.

आशिका करेगी रजत को इमोशनल ब्लैकमेल

सीरियल में दिखाया जाएगा कि रजत, आशिका को फोन कर कियान के बारे में पूछता है. आशिका बताती है कि कियान ठीक है. रजत उससे कहता है वह ये झूठ सवी से छिपा नहीं पा रहा. रजत इमोशनल होकर कहता है कि वह अपने बेटे कियान के लिए कुछ भी कर सकता है. आशिका कहती है अगर उसे सवी को सबकुछ बताया को वह स्थिति को नहीं समझेगी. आशिका कहती है कि अगर तुमने इस बार अपना वादा तोड़ा, तो कियान का तुम पर से भरोसा उठ जाएगा. रजत उसे इमोशनल ब्लैकमेल करना बंद करने के लिए कहती है.

सवी को रजत पर इस वजह से हुआ शक

आशिका रजत फोन पर बात करते होते है तभी सवी आ जाती है. रजत फोन रख देता है. उसी समय रजत के फोन पर आशिका का मैसेज आता है और सवी ये देख लेती है. सवी को शक होता है कि रजत उससे कोई बात छिपा रहा है. गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आशिका और रजत को सवी साथ में देख लेती है. आशिका उसके साथ कार में होती है और बेल्ट लगा नहीं पाती. रजत उसकी मदद करता है और सवी दोनों को करीब देखकर दुखी हो जाती है. सवी, रजत को फोन कर पूछती है कि वह कहां है. रजत उससे झूठ बोलता है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत के सामने फूट-फूटकर रोएगी आशिका, जिगर ने नहीं, इस शख्स ने किया ईशा का एक्सीडेंट

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin फेम इस एक्ट्रेस की होगी ‘बिग बॉस 18’ में एंट्री, सई-विराट से है गहरा कनेक्शन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola