Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin फेम इस एक्ट्रेस की होगी ‘बिग बॉस 18’ में एंट्री, सई-विराट से है गहरा कनेक्शन

Updated:
विज्ञापन

Yamini Malhotra in Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ में दिग्विजय राठी और कशिश कपूर के बाद एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है. ये कंटेस्टेंट सीरियल गुम है किसी के प्यार में नजर आती थी.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 18’ हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. मेकर्स दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए शो में वाइल्डकार्ड एंट्री करवा रहे हैं. दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर साउथ एक्ट्रेस एडिन रोज की शो में एंट्री होने वाली है. अब स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में फेम एक्ट्रेस डॉ. यामिनी मल्होत्रा बिग बॉस 18 में नजर आएगी.

विज्ञापन

गुम है किसी के प्यार में फेम इस एक्ट्रेस की बिग बॉस 18 में होगी एंट्री

बिग बॉस से जुड़ी खबरें देना वाला सोशल मीडिया पेज ‘बिग बॉस तक’ ने ‘बिग बॉस 18’ में यामिनी मल्होत्रा की एंट्री को लेकर जानकारी दी है. पोस्ट के अनुसार, चौथी वाइल्ड कार्ड एंट्री. एक्ट्रेस डॉ. यामिनी मल्होत्रा इस हफ्ते शो में एडिन रोज के साथ एंट्री लेने वाली है. यामिनी और एडिन वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर शो में आएंगी. यामिनी गुम है किसी के प्यार में शिवानी चव्हाण का किरदार निभाती थी. शो में वह सई-विराट की बुआ लगती थी. लीप के बाद उनके किरदार को मेकर्स ने खत्म कर दिया था.

गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया जा रहा

गुम है किसी के प्यार में के ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जा रहा है कि सवी और रजत, उमेश की पार्टी में जाते हैं. आशिका भी उस पार्टी में आती है. आशिका को सवी और रजत को देखकर जलन होती है. आशिका पार्टी में सवी को नीचा दिखाने की कोशिश करती है. रजत को आशिका, कियान का नाम लेकर इमोशनल ब्लैकमेल करती है. रजत उससे कहता है उसके बच्चे ही सबकुछ है. सवी दोनों की बातें सुन लेती है. अनजाने में ही रजत ऐसी बात कह जाता है, जिसे सुनकर सवी का दिल टूट जाता है.

Also Read- Bigg Boss 18: अशनीर ग्रोवर ने सलमान खान को क्यों कहा सॉरी? एक्टर बोले- मुझे आपका नाम भी नहीं पता था…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola