Rukmini Vasanth: “Toxic” की इस एक्ट्रेस ने कम उम्र में खोया पिता, 4 घंटे का दिया था ऑडिशन, आज Yash संग मचा रहीं धमाल
रुक्मिणी वसंत, फोटो- इंस्टाग्राम
यश की फिल्म 'Toxic' और 'कांतारा 2' से पैन-इंडिया पहचान बनाने वाली रुक्मिणी वसंत की सफलता के पीछे एक गहरा दर्द और लंबा संघर्ष छिपा है. शहीद पिता की इस जांबाज बेटी के फर्श से अर्श तक के सफर की प्रेरक कहानी.
Toxic LadyStar Rukmini Vasanth: साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस Rukmini Vasanth इन दिनों फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups को लेकर चर्चा में हैं. यश स्टारर इस फिल्म में नजर आ रहीं रुक्मिणी की फैन फोल्लोविंग तेजी से बढ़ी हैं. हालांकि, आज जिस मुकाम पर वह खड़ी हैं, वहां तक पहुंचने का सफर उनके लिए आसान नहीं रहा. उनकी जिंदगी में निजी दुख, संघर्ष, फेलियर और लंबे इंतजार का दौर भी रहा है.
Lost Father in Terror Attack: बचपन में पिता को खो दिया
रुक्मिणी वसंत के पिता कर्नल वसंत वेणुगोपाल भारतीय सेना में अधिकारी थे. साल 2007 में जम्मू-कश्मीर के उरी में आतंकियों के खिलाफ अभियान के दौरान वह शहीद हो गए थे. उस समय रुक्मिणी बहुत छोटी थीं. उनके पिता को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था.
पिता के निधन का असर रुक्मिणी की जिंदगी पर गहरा पड़ा. उन्होंने बताया है कि बचपन में पिता को खोना उनके लिए बेहद मुश्किल अनुभव था. उनकी मां ने इस दर्द से उबरते हुए समाज के लिए काम करने का रास्ता चुना, जिसने रुक्मिणी पर भी गहरा प्रभाव डाला. इस अनुभव ने उनमें अपने दर्द को सकारात्मक काम में बदलने की सोच पैदा की.
Rukmini Learnt Acting in London: रुक्मिणी ने लंदन में सीखी एक्टिंग
रुक्मिणी ने अभिनय को सिर्फ ग्लैमर के तौर पर नहीं देखा, बल्कि बाकायदा इसकी पढ़ाई की. उन्होंने लंदन की प्रतिष्ठित Royal Academy of Dramatic Art (RADA) से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली. इसके बाद उन्होंने कन्नड़ सिनेमा से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. शुरुआत में उन्हें तुरंत बड़ी सफलता नहीं मिली. उन्हें इंडस्ट्री में खुद को साबित करना पड़ा. काफी लम्बे समय के बाद उन्हें सक्सेस मिली. यही लंबा संघर्ष बाद में उनके करियर की सबसे बड़ी ताकत बना. यह भी पढ़ें : Toxic Day 1: धुरंधर-आवारापन 2 को पछाड़ टॉक्सिक ने रचा इतिहास, ओपनिंग डे पर छाप डाले इतने करोड़
Rukmini Vasanth's Four Hour Audion: Toxic’ के लिए दिया चार घंटे का ऑडिशन
रुक्मिणी के करियर में Toxic एक बड़ा मोड़ साबित हुई। यश स्टारर इस फिल्म में जगह बनाने के लिए उन्हें आसान रास्ता नहीं मिला. उन्होंने फिल्म के लिए करीब चार घंटे तक चलने वाला ऑडिशन दिया था. इसके बाद उन्हें इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिला.

आज यही फिल्म उन्हें देशभर के दर्शकों तक पहुंचा रही है. यश, कियारा आडवाणी और नयनतारा जैसे बड़े नामों वाली फिल्म में रुक्मिणी की मौजूदगी ने उनके करियर को नई दिशा दी है.
Rukmini in Kantara Chapter 1: कांतारा में दिखा चुकी हैं एक्टिंग का दम
रुक्मिणी वसंत कांतारा Chapter 1 में ऋषभ शेट्टी के साथ नजर आई थीं. इस फिल्म में उनका नेगेटिव किरदार था, जिसके लिए उन्होंने खूब वाहवाही लूटी. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि कनकवती का किरदार निभाना आसान नहीं था और शुरुआत में इसे लेकर उन्हें काफी एंग्जायटी हो रही थी. हालांकि, जब फिल्म रिलीज हुई और उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला, तो वह काफी खुश हुई थीं.
यह भी पढ़ें : Toxic Review: ‘जब तक सह पाओगी, रह पाओगी’, कहकर कूल बने यश, लेकिन महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई क्यों किया?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए