Bigg Boss 18: अशनीर ग्रोवर ने सलमान खान को क्यों कहा सॉरी? एक्टर बोले- मुझे आपका नाम भी नहीं पता था…

Bigg Boss 18
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने अशनीर ग्रोवर की बोलती बंद कर दी. सलमान और अशनीर का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें एक्टर को अशनीर सॉरी बोलते दिख रहे हैं.
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का वीकेंड का वार एपिसोड बेहद रोमांचक रहा. शो में बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर की एंट्री हुई थी. शो में सलमान ने अशनीर से उनसे उनके पिछले बयानों को लेकर सवाल किए. इसपर अशनीर ने सफाई देने की कोशिश की, लेकिन एक्टर ने बातों ही बातों में उनकी क्लास लगा दी. दोनों के बातचीत का एक वीडियो एक्स पर वायरल हो रहा है. दोनों के बीच क्या बात हुई, यहां जान लीजिए.
सलमान खान ने अशनीर ग्रोवर की बोलती बंद की
बिग बॉस 18 के वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान, अशनीर ग्रोवर से कहते हैं, आपके साथ मेरी मीटिंग नहीं हुई थी. अशनीर कहते हैं, सर, मीटिंग हुई थी. इसपर एक्टर उनसे कहते हैं, मीटिंग बहुत सारे लोगों के साथ हुई थी, आपके टीम के साथ हुई थी, लेकिन आपके साथ नहीं हुई थी. इसपर अशनीर कहते हैं, मैं एक क्लैरिफिकेशन देना चाहता हूं. एक्टर उन्हें टोकते हुए कहते है, हां आप अपनी क्लैरिफिकेशन दे दीजिए क्योंकि ये बातें मैंने कहीं सुनी है और जो इंप्रेशन दिया गया था कि हमें साइन करके बेवकूफ बनाया गया, वह तो गलत था ना.
अशनीर ग्रोवर ने सलमान खान को क्यों कहा सॉरी?
अशनीर ग्रोवर, सलमान खान से कहते है, आपको जो हमने ब्रांड एम्बेसडर साइन किया, वह सबसे स्मार्ट च्वाइस था हमारा. इसपर एक्टर कहते है, जिस-जिसने हमें ब्रांड एम्बेसडर बनाया है उन सबका फायदा ही हुआ है. किसी का कोई नुकसान नहीं हुआ है. अशनीर कहते हैं, आपके साथ शूट भी काफी अच्छा रहा था. मैं आपसे एक बार मिला था. सलमान उनसे कहते है, आप जिस तरह से वीडियो में बात कर रहे थे, तो वहां ये वाला एटीट्यूड नहीं था. अशनीर कहते हैं, सॉरी सर. सलमान कहते है, मुझे इन सब चीजों से बुरा नहीं लगता है. बस ये है कि जब आप किसी के बारे में किसी को गलत इंप्रेशन देते हो, तो वह ठीक बात नहीं है. एक्टर कहते है, मुझे तो आपका नाम भी नहीं पता था. जब आपका वीडियो देखा तो मुझे आपकी शक्ल याद आ गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










