Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो में शीजान खान ने अपनी एंट्री को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- एक करोड़पति आदमी है…

Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Dec 2024 9:21 AM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Sheezan Khan

गुम है किसी के प्यार में एक नयी एंट्री हो गई है. इस शख्स की झलक भी दर्शकों के सामने आ चुकी है. ये शख्स सवी के बारे में पता कर रहा है. हालांकि इसका सवी के साथ क्या नाता है, इसके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि मृण्मयी को ऑफिस में एक महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशन देना होता है. इस प्रेजेंटेशन में अर्श भी रहता है. वह प्रेजेंटेशन देती है और अर्श उन ड्रेसों को दिखाने के लिए कहता है, जिसके बारे में बात होती है. अर्श, मृण्मयी को मॉडल बनने का ऑफर देता है. वहीं, शो के ट्रैक के अलावा बात करें सीरियल में शीजान खान ने एंट्री ले ली है. उसकी झलक भी सामने आ चुकी है.

गुम है किसी के प्यार में ये होगा शीजान खान का किरदार

गुम है किसी के प्यार में शीजान खान के आने से नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा. फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट के अनुसार, शीजान ने बताया कि, “इस तरह के सफल शो का हिस्सा बनने पर बहुत खुश हूं. जो किरदार मै शो में निभा रहा हूं वह एक करोड़पति आदमी है, मिस्ट्री मैन है और वह उस जगह जाने का फैसला करता है, जहां से वह आया है. उसका अपना एजेंडा है और उसकी अपनी कहानी है. मेरे लिए ये किरदार प्ले करना बहुत नया है और मेकर्स ने मुझपर भरोसा दिखाया है. मैं इसके लिए ग्रेटफुल हूं.”

शीजान खान ने कहा- दर्शकों के लिए सरप्राइज है

शीजान खान ने आगे कहा, ”सिर्फ वक्त ही बता सकता है कि वह एक संत है या शौतान. ये दर्शकों के लिए एक सरप्राइज होगा. भाविका शर्मा उर्फ सवी विनम्र है. सभी क्रू ने मेरा बहुत स्वागत किया है.” वहीं, गुम है किसी के प्यार में लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया गया कि मृण्मयी की शादी में जाने के लिए सवी तैयार होती है. सवी साड़ी पहनती होती है, लेकिन उसके दोनों हाथ में चोट लगी रहती है, इसके कारण वह साड़ी नहीं पहन पाती. रजत ये देखता है और उसकी मदद की बात करता है. सवी पहले मना करती है, लेकिन जब उसे पता चलता है कि घर में उसकी मदद करने के लिए को नहीं है, तो वह रजत की हेल्प ले लेती है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी के सामने आशिका पकड़ेगी उसके पति का हाथ, भाग्यश्री देगी ये सलाह

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की सई अब बनेगी शेफ, आयशा सिंह के नये शो ‘मन्नत’ का आया प्रोमो, VIDEO

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola