Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत को बर्बाद करने के लिए अर्श ने बुना जाल, इस शख्स के साथ मिलाया हाथ

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Dec 2024 10:39 AM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी, तापसी से इतना बड़ा कदम उठाने को लेकर सवाल करती है. तापसी कहती है कि उसके पति रजत ने उसका अपमान किया है. सवी उससे केस वापस लेने के लिए कहती है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत, तापसी को एक खाली चेक देता है. तापसी उसके ऐसा करने पर नाराज हो जाती है. तापसी कहती है कि उसे लगा था कि रजत अलग है. रजत वह चेक वहां रख कर चला जाता है. भाग्यश्री, रजत से कहती है वह तापसी को अपने घर की बहू कभी स्वीकार नहीं करेगी. रजत कहता है उसने तापसी से कोई वादा नहीं किया है.

तापसी को इस बात के लिए उकसाता है अर्श

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अपनी मां से बात करके रजत, सवी और सई के पास जाता है. रजत देखता है दोनों सो गए है. तभी सवी को अनुभव का मैसेज आता है और रजत इससे चिढ़ जाता है. तापसी सुसाइड करने का सोचती है. तभी उसका डोरबेल बजता है और वह अर्श को देखती है. तापसी, लकी के खिलाफ केस करती है और इसका नोटिस ठक्कर परिवार को मिलता है. रजत, लकी को थप्पड़ मारता है और कहता है कि ये मामला वह खुद संभाले. सवी सोचकी है कि तापसी ने ये कदम उठाने से पहले इसके बारे में उससे बात क्यों नहीं की.

अर्श ने बुना रजत के खिलाफ बड़ा जाल

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि अर्श, जिगर को बताता है कि उसने ही तापसी को लकी के खिलाफ केस करने के लिए उकसाया. ऐसा करने से रजत बेस्ट सीइओ अवॉर्ड नहीं जीत पाएगा. दूसरी तरफ सवी, तापसी से इतना बड़ा कदम उठाने को लेकर सवाल करती है. तापसी कहती है कि उसके पति रजत ने उसका अपमान किया है. तापसी उससे पूछती है कि वह खाली चेक पर कितनी रकम लिख दें. सवी कहती है उसे इस बारे में कुछ नहीं पता. सवी उसे अपना केस वापस लेने के लिए कहती है. हालांकि तापसी इसके लिए मना कर देती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी, अनुभव को मदद के लिए फोन करती है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आशिका के बाद इस लड़की पर नजर डालेगा अर्श, सवी से है गहरा कनेक्शन

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: देर रात सवी ने इस शख्स को किया कॉल, अनुभव का मैसेज देख रजत के उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola