Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस एक्टर ने विलेन बन सवी-रजत की जिंदगी में लाया तबाही, कहा- अर्श गुजराल…

Updated:
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

सीरियल गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद अंकित अरोड़ा की एंट्री हुई. अंकित शो में अर्श का किरदार प्ले कर रहे हैं. अर्श, रजत और सवी की जिंदगी में नयी-नयी मुश्किलें ला रहा है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है. शो में दिखाया जा रहा है कि सवी अब फैसला करेगी कि सई, रजत या आशका किसके पास रहेगी. कोर्ट ने ये बात कही है. ऐसे में रजत और आशका, सवी का दिल जीतना चाहते हैं. आशका, अर्श की जीत की वजह से सई की कस्टडी चाहती है. वहीं, विलेन अर्श गुजराल का रोल शो में अंकित अरोड़ा निभा रहे हैं. अंकित ने शो में अपने किरदार को लेकर बात की.

गुम है किसी के प्यार में अर्श का रोल निभा रहे अंकित अरोड़ा

गुम है किसी के प्यार में अर्श गुजराल, रजत का दुश्मन का रोल निभा रहा हैं. उसने रजत की पत्नी को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और इस वजह से आशका, रजत को छोड़कर उसके पास आ गई. पिंकविला से बात करते हुए अंकित ने बताया कि किस वजह से उन्होंने शो का साइन किया. एक्टर बताते हैं, ”शो की सफलता देखते हुए मैं इस शो को साइन करने से मना नहीं कर पाया. लीड विलेन का रोल निभाना मेरे लिए चैलेंजिंग है.”

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टोररूम में भाग्यश्री को बंद कर देगी ईशा, रजत की मां को बचाने के लिए सवी लगा देगी अपनी जान

Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स की वजह से पति-पत्नी बनेंगे सवी-रजत, भगवान से मांगेंगे माफी

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: किस्मत का कैसा खेल, बिना शादी किए रजत की पत्नी बनेगी सवी, आशका को होगी जलन

शो में लीप के बाद अंकित अरोड़ा की हुई एंट्री

गुम है किसी के प्यार में सात साल के लीप के बाद अंकित अरोड़ा की एंट्री हुई है. शो के ट्रैक की बात करें तो राजू चाहता है कि सवी और रजत की शादी हो जाए. राजू ने ये प्रस्ताव शांतनु के पास रखा है और इस बात से सवी अनजान है. वहीं, शांतनु प्रस्ताव के लिए मान जाता है. दूसरी तरफ स्कूल में भाग्यश्री, आशका को स्केल से मारने दौड़ती है और सवी को चोट लग जाती है. रजत वहां आ जाता है और सिचुएशन संभाल लेता है. वो सवी को घर ड्राप करने की बात कहता है. लता, ईशा को कॉल करती है और मृण्मयी के प्राइवेट वीडियो लीक होने के बारे में बात करती है. ईशा उसे मुंबई आने के लिए कहती है.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola