Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: तेजू के बाद ये किरदार शो को कहेगा अलविदा, नील से है खास कनेक्शन
Published by : Ashish Lata Updated At : 15 May 2025 7:40 AM
sanam johar exit from Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में के मेकर्स टीआरपी बढ़ाने के लिए जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न लेकर आ रहे हैं. हाल ही में वैभवी हंकारे शो से बाहर हो गई हैं और भाविका शर्मा की वापसी हुई. हालांकि अब खबर आ रही है कि ऋतुराज का किरदार निभाने वाले सनम जौहर शो से बाहर होने वाले हैं.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में अपने मौजूदा ट्विस्ट के कारण चर्चा में है. हाल ही में मेकर्स ने अनाउंस किया कि तेजू का किरदार निभाने वाली वैभवी हंकारे शो से बाहर हो गई हैं और भाविका शर्मा की वापसी हुई है, जिसमें वह सवी के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभा रही हैं. उनके आने से फैंस सुपरएक्साइटेड हो गए. हालांकि अब खबर आ रही है कि ऋतुराज का किरदार निभाने वाले सनम जौहर शो से बाहर होने वाले हैं. शो में नई एंट्री के साथ, ऋतुराज का किरदार को खत्म कर दिया जाएगा.
ऋतुराज का किरदार कहेगा शो को अलविदा
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो, “सवी के किरदार की वापसी के साथ नए ट्रैक पेश किए जा रहे हैं. ऋतुराज का किरदार आगे ट्रैक का हिस्सा नहीं होगा.” इससे पहले, सनम ने गुम है किसी के प्यार में के साथ अपने डेब्यू के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा, “यह फिक्शन में मेरा टीवी डेब्यू है. शो की विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी के रूप में आता है. मुझे लगता है कि मेरी पूरी निष्ठा के साथ अच्छा काम करने की कोशिश करूंगा.”
तेजू और रजत की लेटेस्ट ट्रैक में हुई मौत
गुम है किसी के प्यार में के हालिया ट्रैक की बात करें तो, सवी और नील कार दुर्घटना में रजत और तेजस्विनी को खोकर तबाह हो गए हैं. हालांकि ट्विस्ट तब और बढ़ जाता है, जब रजत और तेजू एक साथ ही कार में मौजूद होते हैं. इससे शक ये है कि क्या दोनों पहले से एक दूसरे को जानते थे, या उनका कोई अतीत है, जो उनके पार्टनर्स को नहीं पता है.
भाविका शर्मा शो में वापस आकर हैं एक्साइटेड
भाविका शर्मा ने शो में वापसी को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की. उन्होंने कहा, “गुम है किसी के प्यार में एक शो में वापसी से कहीं अधिक है, यह एक ऐसे किरदार के साथ फिर से जुड़ने के बारे में है, जो मेरा हिस्सा बन गया है. सवी की यात्रा हमेशा ताकत और प्यार से भरी रही है और मैं उस दुनिया में वापस कदम रखने पर बहुत सम्मानित महसूस करती हूं. यह वापसी सिर्फ मेरे लिए नहीं है, बल्कि हर उस दर्शक के लिए है, जिसने हम पर विश्वास किया.”
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में हुई इस शख्स की नई एंट्री, अरमान-अभीरा की बेटी पूकी हुई किडनैप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










