Friendship Day 2024: बॉलीवुड की ये 5 फिल्में सेट करती हैं, असली 'फ्रेंडशिप गोल्स'

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 04 Aug 2024 7:19 AM

विज्ञापन

Friendship Day 2024: दोस्तों की इस दिन को और खास बनाने के लिए आज हम बॉलीवुड की ऐसी 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें देखकर आपकी दोस्ती और भी गहरी हो जायेगी.

विज्ञापन

Friendship Day 2024: दोस्ती, एक ऐसा रिश्ता जो खुद में सारे रिश्ते समेटता है और एक दोस्त हर रिश्ते की कमी को पूरा करता है. बीमार पढ़ने पर मां की तरह खयाल रखना, रक्षाबंधन पर घर से दूर रहने पर बहन की राखी बांधना, मुसीबत पड़ने पर पिता की तरह समझाना और प्यार होने पर मौज लेना. दोस्ती हमें जीवन में बहुत कुछ सिखाती है. आज फ्रेंडशिप डे है यानी दोस्तों का दिन. वैसे तो दोस्तों का कोई एक दिन नहीं होता या कहे तो कोई दिन बिना दोस्तों के नहीं होता. लेकिन फिर भी कैलेंडर के मुताबिक आज इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए हम बॉलीवुड की ऐसी 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें देखकर आप अपने दोस्तों के और करीब आ जायेंगे.

3 इडियट्स

दोस्तों की बात हो रही हो और हम रांचो और उसके दो खास दोस्तों राजू और फरहान को भूल जाए, ये तो वही बात होगी खाने से स्वाद का खत्म हो जाना. इस फ्रेंडशिप डे राजकुमार हिरानी की निर्देशित यह कॉमेडी-रोमांटिक फिल्म ‘3 इडियट्स’ जरूर देखें. इस फिल्म में आपको दोस्तों के असल मायने जानने को मिलेंगे. फिल्म के मुख्य भूमिकाओं में आमिर खान, शरमन जोशी और आराध्वन हैं. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम पर देख सकते हैं.

Also Read Horror Movies: OTT पर खौफ का मंजर बनाने जल्द आ रही हैं ये 5 हॉरर फिल्में, भूलकर भी अकेले में न देखें

Also Read OTT Releases: अगस्त के पहले हफ्ते को जबरदस्त बनाने आ रही हैं ये वेब सीरीज, लिस्ट में राजामौली की डॉक्यूमेंट्री भी शामिल

छिछोरे

कॉलेज लाइफ का असली मतलब सिखाती सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे. नितेश तिवारी की निर्देशित साल 2019 की ये कॉमेडी-स्पोर्ट्स फिल्म में दिखाया गया है कि मुसीबत पड़ने पर कैसे आपके दोस्त आपका परिवार बन जाते हैं. इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन, नवीन पॉलिशेटी समेत कई मुख्य भूमिकाओं में हैं. छिछोरे को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

ये जवानी है दीवानी

नैना, अदिति, कबीर और अवि की गहरी दोस्ती को दर्शाती अयान मुखर्जी की निर्देशित ये जवानी है दीवानी को आप नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं. इस फिल्म को देखने के बात एक बात तो पक्की है कि आप अपने दोस्तों के साथ एक ट्रिप जरूर प्लान करेंगे. फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन मुख्य भूमिकाओं में हैं.

मुन्ना भाई एमबीबीएस

राजकुमार हिरानी की निर्देशित फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस की फेमस मुन्ना-सर्किट की जोड़ी का किरदार संजय दत्त और अरशद वारसी ने निभाया है. इस फिल्म को अपने दोस्तों के साथ देखकर आपको मजा आ जायेगा. इस फिल्म को अमेजॉन प्राइम पर देख सकते हैं.

जिंदगी न मिलेगी दोबारा

जोया अख्तर की फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस फिल्म में ऋतिक रोशन, कैटरीना कैफ, फरहान अख्तर और अभय देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी कबीर और उसके दो दोस्तों की है, जो कबीर की शादी से पहले स्पेन ट्रिप पर निकल जाते हैं.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola