Friday OTT Releases: शुक्रवार को ओटीटी पर बड़ा धमाका, The Family Man 3 से लेकर The Bengal Files तक कई वेब सीरीज-फिल्में हुईं रिलीज
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 21 Nov 2025 7:04 AM
फ्राइडे OTT रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम
Friday OTT Releases: 21 नवंबर, शुक्रवार को ओटीटी पर द फैमिली मैन 3, द बंगाल फाइल्स, होमबाउंड और कई नई वेब सीरीज व फिल्में रिलीज हुईं है. जानिए पूरी लिस्ट.
Friday OTT Releases: नवंबर का तीसरा शुक्रवार यानी आज का दिन ओटीटी दर्शकों के लिए धमाकेदार होने वाला है. 21 नवंबर को कई बड़ी वेब सीरीज और फिल्मों की रिलीज लाइन में है, जिनमें द फैमिली मैन 3 से लेकर द बंगाल फाइल्स तक शामिल हैं. मनोरंजन से भरपूर यह शुक्रवार नए कंटेंट की वजह से खास बनने जा रहा है. ऐसे में बिना समाय गवाए आइए देखते हैं आज आप ओटीटी पर कौन-कौनसी फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं.
होमबाउंड (Homebound)
- प्लेटफॉर्म: Netflix
- रिलीज डेट: 21 नवंबर
- कास्ट: जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर, विशाल जेठवा, रीम शेख
नीरज घेवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिश्तों और इमोशंस की गहरी कहानी पेश करती है.
डाइनिंग विद कपूर्स (Dining With Kapoors)
- प्लेटफॉर्म: Netflix
- रिलीज डेट: 21 नवंबर कपूर खानदान की शौहरत और इतिहास पर आधारित यह डॉक्यूमेंट्री परिवार की लाइफस्टाइल और विरासत की झलक दिखाती है.
द बंगाल फाइल्स (The Bengal Files)
- प्लेटफॉर्म: ZEE5
- रिलीज डेट: 21 नवंबर
- डायरेक्टर: विवेक अग्निहोत्री सितंबर में थिएटर्स में रिलीज होने के बाद अब यह विवादित फिल्म ओटीटी पर आ चुकी है.
जिद्दी इश्क (Jiddi Ishq)
- प्लेटफॉर्म: Jio Hotstar
- रिलीज डेट: 21 नवंबर
- कास्ट: अदिति पोहनकर
यह वेब सीरीज एक लड़की की कहानी है जो अपने टीचर से प्यार कर बैठती है, जिसके बाद उसकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं.
द डेथ ऑफ बनी मुनरो (The Death of Bunny Munro)
- प्लेटफॉर्म: Jio Hotstar
- रिलीज डेट: 21 नवंबर
यह हॉलीवुड टीवी सीरीज निक केव के उपन्यास पर आधारित है, जो एक सेल्समैन की डार्क और कॉम्प्लेक्स कहानी बताती है.
द फैमिली मैन सीजन 3 (The Family Man Season 3)
- प्लेटफॉर्म: Prime Video
- रिलीज डेट: 21 नवंबर
- कास्ट: मनोज बाजपेयी
दर्शकों की सबसे पसंदीदा सीरीज का तीसरा सीजन आखिरकार ओटीटी पर दस्तक दे चूका है. इस सीजन में श्रीकांत तिवारी एक नए मिशन के साथ वापसी किए हैं और उनका सीधा सामना जयदीप अहलावत से होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










