Friday OTT Releases: इस शुक्रवार को ओटीटी पर मचेगा तहलका, देखने मिलेंगी ये धांसू फिल्में और वेब सीरीज

Friday OTT Releases
Friday OTT Releases: वीकेंड आने ही वाला है. ऐसे में ओटीटी लवर्स अभी से ही नई रिलीज वेब सीरीज और फिल्मों को वॉच लिस्ट में शामिल करने के लिए बेकरार हैं. अगर आप भी इस हफ्ते घर पर चिल करना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ धांसू शोज के नाम बताएंगे, जिसे आप नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.
Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर कई धांसू फिल्में और वेब सीरीज प्रीमियर के लिए तैयार हैं. इसमें आपको एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलेगा और आप टीवी स्क्रीन से लास्ट तक चिपके रहेंगे. इसे नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंजॉय कर सकते हैं.
अनसीन सीजन 2
अनसीन एक साउथ अफ्रीकी क्राइम थ्रिलर है, जो तुर्की सीरीज फातमा से प्रेरित है. इसमें गेल माबलाने, वाल्डेमर शुल्ट्ज और डिनो लैंगा मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी घर की सफाई करने वाली महिला पर बेस्ड है, जो अपने पति की तलाश करती है. इस नेटफ्लिक्स पर एंजॉय किया जा सकता है.
कुल
जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली सीरीज बिलकानेर में एक खंडित शाही वंश की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां कुलपिता चंद्रप्रताप की हत्या से भ्रम, विश्वासघात और लंबे समय से दबे रहस्यों की एक सीरीज शुरू होती है. इसमें निमरत कौर, रिधि डोगरा और अमोल पाराशर प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
सिस्टर मिडनाइट
सिस्टर मिडनाइट का निर्देशन करण कंधारी ने किया है. फिल्म का प्रीमियर कान्स डायरेक्टर्स फोर्टनाइट में हुआ था. इसमें राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं. निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर सिस्टर मिडनाइट का पहला लुक शेयर किया और लिखा, “सिस्टर मिडनाइट के आधिकारिक यूएस टैक्सी ड्राइवर से प्रेरित पोस्टर पर पहली नजर.” इसे ट्यूबी पर देखा जा सकता है.
बैड बॉय
नेटफ्लिक्स बैड बॉय के प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है. इस सीरीज को रॉन लेशेम और फिल्ममेकर हैगर बेन एशर ने बनाया है. वहीं निर्देशन बेन एशर ने किया है. यह वास्तविक जीवन की घटनाओं पर बेस्ड है.
ब्लैक, व्हाइट एंड ग्रे: लव किल्स
छह एपिसोड की यह डॉक्यूमेंट्री थ्रिलर डेनियल गैरी नामक एक खोजी पत्रकार की कहानी है, जो एक रहस्यमयी युवक से जुड़ी हत्याओं की एक सीरीज की गहराई से पड़ताल करता है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, गैरी ऐसे रहस्यों को उजागर करता है, जिसे देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा. इसे सोनी लिव पर एंजॉय करें.
यह भी पढ़ें- Raid 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की फिल्म हिट हुई या फ्लॉप, पहले दिन छापे इतने नोट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










