Friday OTT Releases: इस शुक्रवार लगेगा खूब डर, रिलीज हो रही ये फिल्में-सीरीज, एक तो डेढ़ साल बाद ओटीटी पर होगी स्ट्रीम

Updated:
विज्ञापन
Friday OTT Releases

Friday OTT Releases

ये शुक्रवार ओटीटी लवर्स के लिए बहुत स्पेशल होने वाला है. शुक्रवार को कई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही, जिसके रिलीज का फैंस इंतजार कर रहे थे. यहां पूरी लिस्ट देखें.

विज्ञापन

Friday OTT Releases: ओटीटी के दीवानों के लिए ये शुक्रवार काफी खास होने वाला है. इस शुक्रवार को कई बेहतरीन मूवीज और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जिसे देखकर दर्शकों को खूब मजा आएगा. लिस्ट में कृति सेनन की दो पत्ती से लेकर कपिल शर्मा की मूवी ज्विगाटो है. चलिए आपको बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवी है.

काजोल और कृति सेनन स्टारर दो पत्ती कब होगी रिलीज?

दो पत्ती 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. मूवी में कृति सेनन डबल रोल में दिखेंगी. इसके अलावा काजोल फिल्म में एक दमदार किरदार में नजर आने वाली है. फिल्म दिलवाले के बाद ये दूसरी बार कृति और काजोल साथ में काम कर रही है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म कृति के प्रोडक्शन हाउस ब्लू बटरफ्लाई फ़ल्म्स के तहत बनाया गया है.

किस ओटीटी पर रिलीज होगी ज्विगाटो ?

कपिल शर्मा और शाहाना गोस्वामी स्टारर फिल्म ज्विगाटो अब जाकर ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. मूवी 25 अक्टूबर, 2024 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. फिल्म नंदिता दास ने निर्देशित किया है और इसने क्रिटिक्स से बहुत सराहना मिली है.

द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 5 किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी?

सीरीज द लीजेंड ऑफ हनुमान अपने सीजन 5, 25 अक्टूबर, 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. इसे जीवन जे. कांग, चारुवी अग्रवाल और शरद देवराजन द्वारा निर्मित है. ये एक एनिमेटेड सीरीज है.

हेलबाउंड सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर कब से होगी स्ट्रीम?

डार्क फैंटेसी थ्रिलर हेलबाउंड सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर 25 अक्टूबर, 2024 से स्ट्रीम होगा. येओन सांग-हो द्वारा निर्देशित सीरीज को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. इसे देखकर आप खूब एंजॉय करेंगे.

Also Read- ना जेठालाल ना अनुपमा, TV की दुनिया में सबसे अमीर है ये एक्टर, नेट वर्थ जान जानकर चौक जाएंगे आप

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

दो पत्ती 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. मूवी में कृति सेनन डबल रोल में दिखेंगी. इसके अलावा काजोल फिल्म में एक दमदार किरदार में नजर आने वाली है. फिल्म दिलवाले के बाद ये दूसरी बार कृति और काजोल साथ में काम कर रही है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म कृति के प्रोडक्शन हाउस ब्लू बटरफ्लाई फ़ल्म्स के तहत बनाया गया है.