अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने याद की तीस साल पुरानी बात कहा, हमें डांटते थे इंद्र कुमार

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने याद की तीस साल पुरानी बात  कहा, हमें डांटते थे इंद्र कुमार

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपनी सुपरहिट फिल्म “दिल” के तीस साल पूरे होने पर सोमवार को इससे जुड़ी यादें साझा कीं और कहा कि जब वह आमिर खान के साथ मिलकर फिल्म के सेट पर शरारत करती थीं तो निर्देशक इंद्र कुमार उन दोनों को डांटते थे .

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपनी सुपरहिट फिल्म “दिल” के तीस साल पूरे होने पर सोमवार को इससे जुड़ी यादें साझा कीं और कहा कि जब वह आमिर खान के साथ मिलकर फिल्म के सेट पर शरारत करती थीं तो निर्देशक इंद्र कुमार उन दोनों को डांटते थे .

रोमांटिक ड्रामे से भरपूर ‘दिल’ माधुरी और आमिर की एक साथ की गई पहली फिल्म थी. इस फिल्म में अपने पिता से विद्रोह करने वाली मधु का किरदार निभाने के लिए माधुरी को फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था. इंस्टाग्राम पर ट्रॉफी का चित्र साझा करते हुए माधुरी ने लिखा, “दिल को 30 साल हो गए. आमिर खान के साथ काम करना कितना मजेदार था!

फिल्म कबीर सिंह को लेकर शाहिद ने दर्शकों से कहा, आपने टूटे हुए दिल के आक्रोश को समझा

मुझे याद है फिल्म के सेट पर शरारत करने के लिए इंद्र कुमार हमें कितना डांटते थे. टीम के कठोर परिश्रम और आपके प्यार के लिए धन्यवाद. फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था और मुझे पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था.” फिल्म में अनुपम खेर, सईद जाफरी और देवेन वर्मा ने भी काम किया था.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola