रंजीत ने बेटी के साथ 'महबूबा महबूबा' गाने पर यूं किया डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Jun 2020 9:34 AM
Ranjeet dance video- बॉलीवुड के खतरनाक खलनायकों में से एक रंजीत (Ranjeet) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रंजीत कमाल का डांस कर रहे हैं. उनके साथ उनकी बेटी दिव्यंका बेदी भी है. दोनों शोले फिल्म के हिट गाने 'महबूबा महबूबा' पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं. इंटरनेट पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
बॉलीवुड के खतरनाक खलनायकों में से एक रंजीत (Ranjeet) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रंजीत कमाल का डांस कर रहे हैं. उनके साथ उनकी बेटी दिव्यंका बेदी भी है. दोनों शोले फिल्म के हिट गाने ‘महबूबा महबूबा’ पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं. इंटरनेट पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
Also Read: अब सुनील ग्रोवर बने ‘रत्नागिरी’, वीडियो में सुनाया बॉयफ्रेंड केतन से ब्रेकअप का किस्सा, देखें ये फनी VIDEOदरअसल, रंजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है. यह वीडियो जिम का है जिसमें दिव्यंका उन्हें डांस एक्सरसाइज करा रही है. उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए कहा, “80 साल के करीब..केवल मेरी बेटी अपने इशारों से नचा सकती है.”
वीडियो को देखकर टाइगर श्रॉफ ने कमेंट करते हुए लिखा, “अमेजिंग गोली अंकल.” जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “चाचा तो तुम्हारा ही हूं.” उनके अलावा कई फैंस ने भी रंजीत के डांस की खूब तारीफ की.
इन दिनों रंजीत कोरोनो वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन में है और घर पर पेंटिग बना रहे हैं. रंजीत ने यह भी कहा है कि वह एक प्रदर्शनी में अपनी कलाकृति को प्रदर्शित करना चाहेंगे.
Also Read: VIDEO: जब शाहरुख और सलमान ने एक साथ इस गाने पर किया डांस, थ्रोबैक वीडियो हो रहा वायरलआपको बता दें कि अभिनेता रंजीत को 80 के दशक की कई फिल्मों में खलनायक की भूमिकाओं के लिए जाना जाता है. आखिरी बार रंजीत हाउसफुल 4, वेलकम बैक, शूटआउट एट वडाला में नजर आए थे. हाउसफुल 4 फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, कृति सेनन, बॉबी देओल, कृति खरबंदा, ऋतेश देशमुख और पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










