Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है होगा ऑफ-एयर! ये शो करेगा रिप्लेस

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित फेक पुलिस के जरिए अरमान को अरेस्ट करवा देगा. इन सबके बीच शो के ऑफ-एयर की खबरें फिर तेज हो गई है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में चौथा जेनरेशन लीप आ गया है. शो की कहानी अब अक्षरा और अभिमन्यु से हटकर अभीरा और अरमान पर आ गई है. सीरियल में मेकर्स लगातार कई ट्विस्ट लाने की कोशिश कर रहे हैं. लेटेस्ट ट्रैक काफी मजेदार हो गया है. क्रिसमस पार्टी के दौरान रूही, अरमान से अपने दिल की बात कहती है. वो कहती है कि रोहित से उसे कभी प्यार नहीं होगा. अरमान के सामने रूही एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात करती है. हालांकि अरमान इस बात से मना कर देता है और रोहित के साथ रहने कहता है. दोनों की बातचीत को रोहित सुन लेता है और उसका दिल टूट जाता है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि शो ऑफ एयर हो जाएगा.

ये रिश्ता क्या कहलाता है होगा ऑफ-एयर?

दरअसल, खुशी दुबे और नवनीत मलिक का शो ऑख मिचौली इन दिनों चर्चा में है. स्टार प्लस पर शो आएगा और इसका प्रोमो भी आ चुका है. इसके प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, अंडरकवर एजेंट रुक्मणी ने जो सोता भी नहीं था, ऐसी शादी का वो हिस्सा बनेगी. लेकिन क्या होगा जब उसकी जिंदगी उसके साथ आंख मिचौली खेलेगी. प्रोमो आने के बाद से ही ऐसा कहा जा रहा है कि ये शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को रिप्लेस करेगा. हालांकि मेकर्स ने ऑफिशियल कुछ नहीं कहा है.

https://www.instagram.com/reel/C1UbfeUAA39/?utm_source=ig_web_copy_link

जानें क्या है सच्चाई

वहीं, फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट की मानें तो ये रिश्ता क्या कहलाता है और बातें कुछ अनकही अभी स्कैनर के अंदर है. सूत्र के अनुसार, “रिश्ता क्या कहलाता है को लेकर कहा जा रहा है कि ये ऑफ एयर होगा. हालांकि अफवाहें सच नहीं है क्योंकि शो ऑफ एयर नहीं होगा. चैनल ने सिर्फ जनरेशन लीप पेश किया है और इसमें कुछ समय लगेगा और इसमें कुछ समय लगेगा. अरमान और अभीरा की शादी के ट्रैक के बाद, निर्माताओं को उम्मीद है कि संख्या बढ़ जाएगी. अगले महीने 15 साल पूरा होने पर शो में एक और मोड़ आएगा.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद शो में काम करने पर अरमान ने तोड़ी चुप्पी,कहा- प्रोमो शूट करने के बाद…

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित फेक पुलिस के जरिए अरमान को अरेस्ट करवा देगा. जिसके वजह से पोद्दार परिवार में काफी हलचल मच जाएगी. बाद में रोहित, केवरी खुलासा करेंगे कि ये सिर्फ एक प्रैंक था और कुछ भी नहीं. अरमान और रोहित एक-दूसरे के गले मिलेंगे और अपने मतभेदों के सुलझाएंगे. रोहित अपने भाई से ये बात छुपाएगा कि वो रूही के प्यार के बारे में जानता है. रोहित भी अरमान और अभीरा को वो मिलाने की कोशिश करेगा.

https://www.instagram.com/p/C1HydlRAp44/

जानें अबतक शो में क्या दिखाया गया

ये रिश्ता क्या कहलाता है के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि विद्या कहती है कि रोहित को कुछ कहना है. वह कल की घटना के लिए अरमान से माफी भी मांगती है और अपने कान पकड़ती है. अरमान ने उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी और कहा कि मांओं को अपने बेटों से माफी नहीं मांगनी चाहिए. दादी ने रोहित से बोलने का आग्रह किया, लेकिन वह कहता है कि वह भूल गया है कि वह क्या कहना चाहता है और चला जाता है. कमरे में, अरमान अभीरा को पाता है और उससे उसे मोजे देने के लिए कहता है. वह मोजा उतारने के लिए सॉरी भी कहता है, क्योंकि उसे नहीं पता था कि अभीरा ने इसे लगाया है. अभीरा का कहना है कि वह किसी को भी अपनी गलती सुधारने का मौका नहीं देते, तो फिर उन्हें मौका क्यों मिलना चाहिए? दोनों बहस करते हैं और अरमान गलती से अभीरा पर गिर जाता है. तभी वह अभीरा के हाथ से मोजा छीन लेता है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola