Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के लिए हर्षद चोपड़ा नहीं थे मेकर्स की पहली पसंद, इन 4 एक्टर्स ने शो को मारी थी लात

Updated:
विज्ञापन

Harshad Chopda

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है सबसे लंबे समय तक चलने वाले टीवी शो में से एक है. हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है. लेकिन क्या आप जानते है कि अभिमन्यु के किरदार के लिए हर्षद मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे.

विज्ञापन
undefined

14 साल पुराने शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में डॉ. अभिमन्यु का किरदार हर्षद चोपड़ा निभाते हैं. यह एक घरेलू नाम बन गया है और हर्षद की फैन फॉलोइंग दूसरे स्तर पर पहुंच गई है.

undefined

ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है.

undefined

हर्षद से पहले अभिमन्यु का किरदार शिविन नारंग को ऑफर हुआ था. उन्होंने पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण इसे अस्वीकार कर दिया. बता दें कि पिछली बार दर्शक ने उन्हें बेहद 2 में रुद्र रॉय के किरदार में देखा था.

undefined

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु की भूमिका के लिए कुशाल टंडन को संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने इस रोल के लिए मना कर दिया था. इन दिनों वो सोनी टीवी शो बरसातें में रेयांश के रोल में नजर आ रहे है.

undefined

करण सिंह ग्रोवर ने कुबूल है, दिल मिल गए, कसौटी जिंदगी की जैसे धारावाहिकों में काम किया है. उन्होंने अभिमन्यु की पेशकश को अस्वीकार कर दिया क्योंकि वह टीवी की दुनिया में वापस नहीं लौटना चाहते थे.

undefined

सास बिना ससुराल और जमाई राजा जैसे हिट शो करने के लिए मशहूर रवि दुबे को ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए भी चुना गया था. लेकिन इस ऑफर को उन्होंने ठुकरा दिया था क्योंकि वो ओटीटी और फिल्मों पर ध्यान देना चाहते थे.

undefined

अंत में यह भूमिका हर्षद चोपड़ा को मिली और प्रशंसकों को लगता है कि वह इस भूमिका के लिए एकदम सही विकल्प हैं.

undefined

ये रिश्ता क्या कहलाता है केअपकमिंग ट्रैक में दिखाया जाएगा कि अभीर और अक्षरा जो अस्पताल में थे, अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागते हैं. क्षरा अभीर को एक कमरे में बंद कर देती है ताकि गुस्साए पिता उसे देख न सकें.

undefined

आने वाले ट्रैक में अभिमन्यु घायल हो सकता है क्योंकि शूटर ने अभिमन्यु की पीठ पर बंदूक तान दी है. ये देखकर अक्षरा काफी डर और घबरा जाती है.

undefined

ये रिश्ता क्या कहलाता है 14 साल से प्रसारित हो रहा है. कहा जा रहा है कि शो में लीप आने वाला है. इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित है कि कौन इसमें लीड रोल निभाएगा.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola