Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की नायरा हुई रणबीर कपूर की दीवानी, एनिमल का रिव्यू कर कहा- मैंने इसकी सफलता की…
शिवांगी जोशी इन दिनों सीरियल बरसातें में नजर आ रही है. सीरियल में उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है. इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ सवाल-जवाब का सेशन रखा था, जिसमें उनसे एक फैन ने एनिमल को लेकर सवाल पूछा. चलिए आपको बताते है वो सवाल क्या था.

शिवांगी जोशी ने अपने इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब का सेशन रखा, जिसमें उनसे एक फैन ने पूछा, क्या आपने एनिमल मूवी देख ली.

शिवांगी जोशी ने अपने फैन के सवाल का जबाव देते हुए लिखा, “हां.. मैंने इसकी सफलता की भविष्यवाणी की थी लेकिन यह बहुत हिंसक था. प्रदर्शन सशक्त थे. और आप रणबीर कपूर के बारे में क्या कह सकते हैं, वह अपनी कला में माहिर हैं.”

शिवांगी इन दिनों सीरियल बरसातें मौसम प्यार का में आराधना की भूमिका में नजर आ रही हैं. रेयांश के साथ उनकी जोड़ी काफी फैंस को पसंद आ रही है.
शिवांगी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा का रोल निभाया था और इस किरदार में आज भी फैंस ने उन्हें याद रखा हुआ है. इस रोल को उन्होंने कई सालों तक निभाया है.

शिवांगी कई सालों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. उन्हें बालिका वधू 2 में बड़ी आनंदी का किरदार मिला. उन्होंने बेकाबू में एक परी के रूप में कैमियो किया और उसके बाद बरसातें मौसम प्यार का में भी अभिनय किया.
शिवांगी, रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आई थी. इस दौरान उन्होंने अपेन इंस्टाग्राम पर कई तसवीरें पोस्ट की थी. हालांकि वो शो जीत नहीं पाई.

एनिमल में रणबीर के अलावा रश्मिका मंदाना फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही है. रणबीर और रश्मिका द्वारा साझा की गई केमिस्ट्री फिल्म की यूएसपी लगती है.

रणबीर की एनिमल ने सोमवार को 39 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की. फिल्म का कुल कलेक्शन 241 करोड़ रुपये हो गया है. बता दें कि फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

‘एनिमल’ के ऑफिशियल इंस्टाग्राम ने कलेक्शन को साझा करते हुए कहा, “बॉक्स ऑफिस सुनामी! वीकेंड कलेक्शन 356 करोड़ रुपये दुनिया भर में सकल.”

अबतक आपने बरसातें में देखा कि आराधना, जय से शादी के लिए मान गई है, लेकिन रेयांश नहीं चाहता कि उसकी शादी जय से हो. वो आराधना को धमकी देता है कि उसकी शादी उससे ही होगी.
Also Read: Animal: रणबीर कपूर की फिल्म इन 5 कारणों से बॉक्स ऑफिस पर कर रही हैं धुआंधार कमाई, तोड़ डाले कई रिकॉर्डप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








