Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के ये 2 स्टार नजर आएंगे इस शो में! अक्षरा-अभिमन्यु से है कनेक्शन

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17, 15 अक्टूबर से शुरू होने वाला है. सलमान खान का ये सीजन दर्शकों का फुल ऑन मनोरंजन करने वाला है. खबर है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है के हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ के को-स्टार जय सोनी को मेकर्स ने अप्रोच किया है. जय, अभिनव का किरदार शो में निभाते थे.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ के को-स्टार जय सोनी का ट्रैक शो से खत्म हो चुका है. जय शो में अभिनव का किरदार निभाते थे.

खबरें थी कि जय सोनी, सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में भाग ले रहे है. अब जय को कथित तौर पर बिग बॉस 17 के लिए पुष्टि की गई है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के जय सोनी को बिग बॉस 17 में देखना काफी दिलचस्प है. उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और ऐसे में उनके चाहने वाले शो में उन्हें देखकर काफी खुश होंगे.

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम जय ने कई सीरियल्स में काम किया है. उन्होंने बा बहू और बेबी , संस्कार – धरोहर अपनों की, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी और भाग बकूल भाग शामिल हैं.

जय शर्मा सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स (2011) और कॉमेडी सुपरस्टार को होस्ट कर चुके है. इसके अलावा वो झलक दिखला जा (2012) के पांचवें सीजन और नच बलिए के सातवें सीजन में भी भाग ले चुके है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम कर चुके अली मर्चेंट का नाम भी सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है. अभिनेता ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है.

सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है कि बिग बॉस 17 में सबा इब्राहिम इसमें भाग लेगीं. हाल ही में अपने एक व्लॉग के दौरान प्रश्नोत्तर सेशन में, सबा ने स्पष्ट किया कि वह बिग बॉस 17 का हिस्सा नहीं होंगी.

गुम है किसी के प्यार में फेम पाखी-विराट का भी नाम बिग बॉस 17 के लिए तय माना जा रहा है. बता दें कि वो शो को अलविदा कह चुके है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के ट्रैक की बात करें तो अक्षरा और अभिमन्यु की शादी होने वाली है. दोनों की शादी की तैयारी चल रही है.

सलमान खान का शो बिग बॉस 17, 15 अक्टूबर से कलर्स पर शुरू होगा. खबरों के मुताबिक, इस साल सिंगल्स बनाम कपल्स थीम होगी.
Also Read: Dipika Kakar की ननद सबा इब्राहिम ने सलमान खान के शो बिग बॉस 17 को मारी लात! यूट्यूबर ने किया खुलासाप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










