Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु संग तुलना करने पर अभिनव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा बहुत साफ है…

Updated:
विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा मुख्य भूमिका निभाते हैं. हाल ही में जय सोनी का ट्रैक खत्म हुआ है. शो छोड़ने के बाद जय ने हर्षद संग बार-बार तुलना किए जाने पर चुप्पी तोड़ी है. जय ने अपने दिल की बात खुलकर कही है.

विज्ञापन
undefined

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से जय सोनी का किरदार खत्म हो चुका है. शो से निकलने के बाद जय ने हर्षद चोपड़ा संग तुलना किए जाने पर चुप्पी तोड़ी है.

undefined

ये रिश्ता क्या कहलाता है में जय, अभिनव का रोल प्ले करते थे. टेलीचक्कर से बातचीत में जय ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी इन चीजों पर इतना ध्यान नहीं दिया है. मैंने सिर्फ अपना काम किया है. मेरी एक ही कोशिश रहती थी की अभिनव का कैरेक्टर को और अच्छा कैसे परफॉर्म कर सकता हूं.

undefined

जय सोनी ने आगे कहा, आस-पास क्या चल रहा है, इसपर ज्यादा ध्यान नहीं देता हूं. एक एक्टर के तौर पर अगर मैं इन चीजों में पड़ गया ना तो फोकस हिल जाएगा और फिर परफॉर्म नहीं कर पाउंगा.

undefined

जय सोनी ने ये भी कहा कि, मेरा बहुत क्लियर है, मैं अपना सीन करता हूं और फिर मैं बाहर चला जाता हूं. उसके बाद मैं घर चला जाता हूं. तो मेरा ये ही रहता है. बता दें कि जय का ट्रैक शो से खत्म हो चुका है.

undefined

ये रिश्ता क्या कहलताा है में लीप आने के बारे में एक्टर ने कहा, “मैं किसी के संपर्क में नहीं हूं. जैसा कि मैंने कहा, मैं अपने परिवार, अपने प्रियजनों के साथ समय बिता रहा हूं. तो मुझे नहीं पता कि क्या चल रहा है शो में.

undefined

जय सोनी ने ये भी कहा कि, लीप के बारे में मैंने नहीं सुना. सो कौन रह रहा है, कौन जाने वाला है, ये मुझे आप ही से पता चल रहा है. बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें है कि शो में लीप आने वाला है.

undefined

हर्षद के बाहर निकलने पर प्रतिक्रिया देते हुए, जय ने कहा, “मतलब, मैंने सुना है. लेकिन, मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं जानता. मुझे कैसे पता होगा, मैं शो का हिस्सा नहीं हूं .मुझे इसके बारे में पता नहीं है.

undefined

अभिनव की मौत के बाद गोयनका औऱ बिडला अक्षरा और अभिमन्यु के शादी करवाना चाहते है. अभीर को पता चल गया है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे.

undefined

ये रिश्ता क्या कहलाता है जल्द ही एक लड़की की एंट्री होने वाली है. उस लड़की के आने से अभिमन्यु और अक्षरा के बीच में नजदीकियां बढ़ जाएगी.

undefined

ये रिश्ता क्या कहलाता है साल 2009 में शुरू हुआ था. शो को 15 साल हो चुके है. दर्शकों को ये शो काफी ज्यादा पसंद आता है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola