राम चरण ने बताया अपना ‘नियर टू डेथ एक्सपीरियंस’, कहा- Naatu Naatu की शूटिंग के दौरान…

Updated:
विज्ञापन
राम चरण ने बताया अपना ‘नियर टू डेथ एक्सपीरियंस’, कहा- Naatu Naatu की शूटिंग के दौरान…

राम चरण की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. अब एक्टर ने अपना नियर टू डेथ एक्सपीरियंस शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कैसे कुछ चोट लगने से उन्हें लगा था कि मौत खींच रहा है.

विज्ञापन
undefined

आरआरआर फिल्म की गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड्स और क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स में बड़ी जीत के बाद से राम चरण इन-दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. यह फिल्म सभी जगह अपना डंका बजा रही है.

undefined

आरआरआर ने गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड्स में नाटू-नाटू गाने के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का खिताब जीता. अब राम चरण ने यूक्रेन में गाने को फिल्माने के अपने अनुभव को शेयर किया. उन्होंने बताया कि एक मोड़ ऐसा आया जब उन्हें नियर टू डेथ एक्सपीरियंस फील हुआ.

undefined

राम चरण ने बताया कि नाटू-नाटू की शूटिंग से पहले, मुझे कई चोटें लगी थी, जिसमें लिगामेंट फटना और एसीएल फटना शामिल था. यह काफी डरावना अनुभव था. वह तीन महीने बेड रेस्ट पर थे. ठीक होने के बाद वह सीधे यूक्रेन गए और आरआरआर फिल्म की शूटिंग शुरू की. उस दौरान राम चरण ये सोचने पर मजबूर हो गए कि कैसे मौत हमें खींच सकता है.

undefined

राम चरण ने आरआरआर फिल्म को लेकर भी अपने अनुभव को साझा किया. उन्होंने कहा कि फिल्म की जर्नी एक रोलर कोस्टर राइड की तरह थी. उन्हें अलग-अलग जॉनर को एक साथ लाने में मुश्किल होती थी.

undefined

राम चरण ने बताया कि वो ब्रैड पिट और टॉम क्रूज से प्रेरित हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो राम अगली बार कियारा आडवाणी के साथ आरसी 15 में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola