अनुपमा या अक्षरा- दोनों लीड में से कौन है सबसे महंगा? कौन ले जाता है अपने घर तगड़ी रकम, यहां जानिए

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

रूपाली गांगुली और प्रणाली राठौड़ टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस हैं. रूपाली, अनुपमा सीरियल में नजर आती है और ये धारावाहिक टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे है. दूसरी तरफ ये रिश्ता क्या कहलाता है में प्रणाली, अक्षरा का रोल निभाती है. चलिए आपको बताते है दोनों में से किसे सबसे ज्यादा फीस मिलती है.

विज्ञापन
undefined

रूपाली गांगुली और प्रणाली राठौड़ की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. रूपाली अनुपमा में लीड रोल निभाती है और उनके शो को दर्शकों से खूब सारा प्यार औऱ सपोर्ट मिलता है. जबकि ये रिश्ता क्या कहलाता है में प्रणाली, अक्षरा का रोल प्ले करती है.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रूपाली गांगुली उर्फ अनुपमा अनुपमा शो में काम करने के लिए तगड़ी फीस लेती है. प्रोडक्शन हाउस उन्हें शूटिंग के लिए प्रतिदिन 3 लाख रुपये की फीस देता है.

undefined

वैसे रूपाली इस फीस की हकदार है क्योंकि अनुपमा शो को अपने दम पर चलाती है. शो टीआरपी रेस में सबसे आगे है. ये सीरियल अपने आगे किसी और शो को टिकने नहीं देता है.

undefined

अनुपमा में इन दिनों काफी दिलचस्प ट्रैक चल रहा है. अनुपमा के छोटे बेटे समर की मौत हो जाती है और इस वजह से वो सदमे में चली जाती है. उसकी मौत का जिम्मेदार वनराज, अनुज को बताता है.

undefined

समर की मौत अनुपमा शो में कई ट्विस्ट लेकर आएगा. कहा जा रहा है कि समर की मौत के बाद डिंपी विलेन बन जाएगी और अनुज-अनुपमा से अपने पति के मौत का बदला लेगी.

undefined

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये रिश्ता क्या कहलाता है की अक्षरा यानी प्रणाली राठौड़ हर एपिसोड के लिए 55,000 रुपये कमाती हैं. लीप आने के बाद वो इस शो से जुड़ी है.

undefined

ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर्षद चोपड़ा के साथ वो मुख्य भूमिका निभाती है. दोनों की शादी की तैयारी चल रही है और एक बार फिर से वो पति-पत्नी बन जाएंगे. हालांकि इस बीच अक्षरा को पता चलता है कि वो मां बनने वाली है.

undefined

खबरें है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बार फिर से लीप आने वाला है, जिसके बाद हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ शो को छोड़ देंगे. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी कुछ कहा नहीं गया है.

undefined

अक्षरा की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलने के बाद, मंजिरी ने अपनी शादी तोड़ने का फैसला किया. वह मुस्कान से हाथ मिलाती है और दोनों अपने-अपने एजेंडे के लिए शादी तोड़ने का वादा करते हैं.

undefined

प्रणाली राठौड़ टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है. प्रणाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस तसवीरें पोस्ट करती रहती है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola