अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है को कड़ी टक्कर देने आ रहे 7 नये शो, टीआरपी में होगा फेर-बदल, देखें लिस्ट
Tv Upcoming Serials: टीवी की दुनिया में इन दिनों ‘अनुपमा’ नंबर एक के स्थान पर बना हुआ है. टीआरपी की रेस में वो किसी को भी अपने आगे टिकने नहीं देता. लेकिन आने वाले दिनों में कई नये शोज शुरू होने वाले है, जो दर्शकों के दिल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे.
इन दिनों ‘अनुपमा’ टीआरपी के मामले में सबसे आगे है, लेकिन शो को कड़ी टक्कर देने के लिए कई नये शोज शुरू होने जा रहे है. लिस्ट में सलमान खान का शो बिग बॉस 17, कंगना रनौत का लॉक ऑप सीजन 2 भी सितंबर में शुरू हो जाएगा.

इमली फेम सुंबुल तौकीर खान अब सीरियल ‘काव्या एक जज्बा एक जुनून’ में नजर आएंगी. शो में वो आईएएस ऑफिसर के रोल में है. शो का प्रोमो सामने आ चुका है.

‘कह दूं तुम्हें’ सीरियल स्टार प्लस पर 4 सितंबर से सोमवार से रविवार रात 11 टेलीकास्ट होगा. शो में दर्शकों को खूब सारा रोमांस और सस्पेंस देखने को मिलेगा. इसमें युक्ति कपूर और मुदित नायर मुख्य किरदार में है.

‘सौभाग्यवती भव’ का दूसरा सीजन आने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे सीजन में इस बार करणवीर बोहरा, धीरज धूपर और अमनदीप सिद्धू होंगे. बता दें कि इसका पहला सीजन दर्शकों को काफी पसंद आया था.

सीरियल ‘क्योंकि सास मां बहू बेटी होती है’ 18 सितंबर से जी टीवी पर शुरू हो जाएगा. शो का प्रोमो आ चुका है. इसमें मानसी जोशी रॉय और विभूति ठाकुर अहम किरदार निभाती दिखेंगी.

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 17वां सीजन सितंबर में टेलीकास्ट होगा. इस सीजन कौन-कौन कंटेस्टेंट होंगे, इसे लेकर लगातार खबरें आ रही है. कहा जा रहा है कि इस सीजन शो कपल्स वर्सस सिंगल्स के बीच होगा.

कंगना रनौत का रियलिटी शो ‘लॉकअप’ सीजन 2 को लेकर कई खबरें चल रही है. कहा जा रहा है शो में कंटेस्टेंट की खोज मेकर्स कर रहे है.

स्टार प्लस पर सीरियल ‘बातें कुछ अनकही सी’ कुछ दिन पहले ही शुरू हुआ था. शो की कहानी एकदम नयी और फ्रेश है और दर्शकों को पसंद आ रही है.

बता दें कि टीआरपी रेस में हमेशा टॉप 5 में अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, जैसे सीरियल्स होते है. हालांकि कभी-कभार इसमें फेर-बदल देखने को मिल जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







