Double Ismart Trailer: राम पोथीनेनी और संजय दत्त की फिल्म ‘डबल स्मार्ट’ का ट्रेलर हुआ आउट, विलेन अवतार में कहर ढाकर संजय दत्त ने लूटी लाइमलाइट

Double Ismart Trailer आज रिलीज हो गया है. राम पोथीनेनी और संजय दत्त स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है. फिल्म में विलेन बने संजय दत्त का किरदार जमकर सुर्खियां बटोर रहा है.
Double Ismart Trailer: साउथ हैंडसम हंक राम पोथीनेनी और बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म ‘डबल आईस्मार्ट’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर के रिलीज से पहले ही इस फिल्म की चर्चा जोरों शोरों से थी. अब जबकि फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है तो फिल्म को लेकर दर्शकों की बेसब्री सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है.
डबल आईस्मार्ट के ट्रेलर में क्या है?
संजय दत्त और राम पोथीनेनी की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही बवाल मचा रहा है. फिल्म के इस 2 मिनट 42 सेकेंड के इस ट्रेलर में जबरदस्त ऐक्शन, भरपूर कॉमेडी और रोमांस देखने को मिल रहा है. ट्रेलर की शुरुआत में सर के पीछे यूएसबी चिप लगाए राम स्वैग के साथ एंट्री लेते हैं. उसके बाद बहुत से एक्शन सीन्स देखने को मिलते हैं. दूसरी ओर संजय दत्त विलेन का किरदार निभा रहे हैं, जो इम्मोर्टल बनने का सपना देख रहा है. अब उसका यह सपना पूरा होता है या नहीं, या फिल्म में और क्या ट्विस्ट एंड टर्न्स हैं, इन सबको देखने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा. डबल आईस्मार्ट 15 अगस्त को सिनेमाघरों में डबल एनर्जी और एंटरटेनमेंट लेकर आ रही है.
Also Read Sanjay Dutt Birthday: पहली फिल्म के बाद लग गई थी गंदी आदत की लत, एक साथ किया था 3 लड़कियों को डेट
Also Read जब संजय दत्त सायरा बानो से शादी करना चाहते थे, वेटरन एक्ट्रेस ने कहा ‘संजय दत्त हमेशा मेरे…’
रवि तेजा की फिल्म से करेगी क्लैश
डबल आईस्मार्ट के ट्रेलर में दर्शकों को बिग बुल बने संजय दत्त का किरदार जमकर लाइमलाइट बटोर रहा है. फिल्म में जहां संजय दत्त बिग बुल का किरदार निभा रहे हैं. वहीं, राम पोथीनेनी आईस्मार्ट शंकर का किरदार निभा रहे हैं. पुरी और चार्ममे कौर की निर्मित ‘डबल स्मार्ट’ 15 अगस्त, 2024 को तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रीलीज होगी. यह फिल्म रवि तेजा की मिस्टर बच्चन से क्लैश करेगी.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










