जब संजय दत्त सायरा बानो से शादी करना चाहते थे, वेटरन एक्ट्रेस ने कहा ‘संजय दत्त हमेशा मेरे…’
Sanjay Dutt के जन्मदिन पर दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो ने उनके लिए इंस्टाग्राम पर उनके और दिवंगत पति दिलीप कुमार की एक पुरानी फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने एक प्यारा सा नोट भी लिखा.
Sanjay Dutt: संजय दत्त ने बीते दिन अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया, इस मौके पर इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी. इनमें से एक दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो भी शामिल हैं. उन्होंने एक्टर के लिए अपने दिवंगत पति दिलीप कुमार के साथ एक खास पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि कैसे बचपन में संजय दत्त उनसे शादी करना चाहते थे. आइए जानते हैं इस पोस्ट के बारे में सबकुछ.

संजय के लिए इंस्टाग्राम पर लिखा नोट
वेटरन एक्ट्रेस सायरा बानो ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिलीप कुमार और संजय दत्त की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की. इस तस्वीर के नीचे उन्होंने एक प्यारा सा नोट भी लिखा. उन्होंने लिखा कि, “@duttsanjay हमेशा मेरे लिए एक परिवार की तरह रहे हैं. मेरा पूरा परिवार, अम्माजी से लेकर आपाजी, साहब और मेरे लिए, हमने उन्हें एक छोटे बच्चे से लेकर आज के रिमार्केबल व्यक्ति के रूप में बढ़ते हुए देखा है.”
Also Read Sanjay Dutt Birthday: पहली फिल्म के बाद लग गई थी गंदी आदत की लत, एक साथ किया था 3 लड़कियों को डेट
Also Read Sanjay Dutt: इस हसीना को देखते ही दिल हार बैठे थे संजय दत्त, जानिए उस एक्ट्रेस का नाम
मैं शैला बानो से शादी करूंगा
उन्होंने युवा संजय और उनकी दिवंगत मां नरगिस दत्त के साथ अपनी प्यारी यादों को याद करते हुए लिखा कि, “मुझे अभी भी याद है जब नरगिस आपा हमारे घर फंक्शन के लिए आती थीं, और वह उनके साथ आता था – यह प्यारा, अच्छा दिखने वाला बच्चा… नरगिस जी फिर उससे हाथ मिलाती थीं और कहती थीं, “चलो, सायरा जी को बोलो तुम क्या बोलते हो मुझे?” और फिर संजू मेरी तरफ देखते और प्यारी सी आवाज में कहते, ‘मैं शैला बानो से शादी करूंगा’. हाहाहा, कितना प्यारा! मुझे लगता है कि शर्मिला टैगोर और मैं संजू के सबसे पसंदीदा थे.”
उन्होंने नोट के आखिर में लिखा, “कई हाथों से काम आसान हो जाता है.” और हम सभी ने उनकी यात्रा का हिस्सा बनकर खुशी मनाई है. मेरे दिल में उनके लिए एक खास जगह है. अपने प्यार और आशीर्वाद के साथ, मैं उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं.”
संजय दत्त के अपकमिंग प्रोजेक्ट
संजय दत्त के जन्मदिन पर एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘KD-द डेविल’ के मेकर्स ने संजय दत्त का पहला लुक जारी किया और उन्हें ‘धाक देवा’ के रूप में पेश किया. बीते दिन इंस्टाग्राम पर संजय दत्त ने अपना पहला लुक शेयर करके फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया. पोस्टर में, ‘धाक देवा’ के रूप में संजय बहुत ही इंटेंस लग रहे हैं और इसमें विंटेज फ्लेयर भी जोड़ा गया है. उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “डेविल्स डेमोक्रेसी के भगवान, धाक देवा, KD के विंटेज बैटलफील्ड में कदम रखते हैं, जो तेजी से तूफान लेकर आते हैं.” डायरेक्टर प्रेम की केडी-द डेविल तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होने के लिए तैयार है. यह एक पीरियड एक्शन एंटरटेनर है, जो 1970 के दशक के बैंगलोर की सच्ची घटनाओं पर आधारित है.
इस फिल्म के अलावा, संजय दत्त अपनी अपकमिंग फिल्म घुड़चढ़ी में रवीना टंडन के साथ नजर आएंगे, जिसमें खुशाली कुमार और पार्थ समथान भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. घुड़चढ़ी 9 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोसिनेमा पर स्ट्रीम होगी.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










