Do Patti OTT Release Date: कृति सेनन-काजोल की फिल्म इस ओटीटी पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट

Updated:
विज्ञापन
Do Patti OTT Release Date: कृति सेनन-काजोल की फिल्म इस ओटीटी पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट

Do Patti OTT Release Date: दिलवाले के बाद, काजोल और कृति सेनन एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. दोनों अभिनेत्रियों दो पत्ती फिल्म से दर्शकों को एंटरटेन करेंगी. मूवी 25 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर होगी.

विज्ञापन

Do Patti OTT Release Date: दो पत्ती कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हैं. इस मूवी में उनके साथ काजोल भी होंगी. मिस्ट्री थ्रिलर में खास बात ये है कि इसमें फीमेल प्लेयर्स मौजूद हैं. शशांक चतुवेर्दी की ओर से निर्देशित फिल्म में शाहीर शेख भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. फैंस मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब नेटफ्लिक्स ने फिल्म का टीजर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है.

कब रिलीज होगी दो पत्ती

टीजर के अनुसार, कृति सेनन फिल्म में दोहरी भूमिका में निभाती नजर आएंगी, जबकि काजोल अपने करियर में पहली बार एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगी. दो पत्ती का प्रीमियर 25 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर होने वाला है. नेटफ्लिक्स ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”अब होगा खेल शुरू, लेकिन इस कहानी के है दो पहलू ‘दो पत्ती’ 25 अक्टूबर को केवल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। #DoPattiOnNetflix.”

क्या होगी दो पत्ती की कहानी

शशांक चतुर्वेदी की ओर से निर्देशित और कनिका ढिल्लन की ओर से लिखित, दो पत्ती को जुड़वां बहनों, गहरे रहस्यों को छुपाने और हत्या के प्रयास के मामले को दिखाना है. फिल्म को लेकर निर्माताओं ने कहा, “उत्तराखंड के काल्पनिक शहर देवीपुर की धुंधली पहाड़ियों पर आधारित यह मामला आधे सच और आधे झूठ से घिरा हुआ है, जहां प्यार, विश्वासघात और बदला साजिश, धोखे और नाटक का मिश्रण पैदा करता है.”

कृति सेनन कौन सी फिल्मों में आएंगी नजर

कृति सेनन ने 2024 की शुरुआत जोरदार तरीके से की, क्योंकि उनकी फिल्में तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया और क्रू बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. कृति अगली बार काजोल के साथ दो पत्ती में नजर आएंगी. अपकमिंग थ्रिलर में वह पहली बार नकारात्मक भूमिका निभाती नजर आएंगी. इस फिल्म के साथ कृति प्रोड्यूसर भी बन रही हैं.

Also Read- Kriti Sanon Birthday: जाने क्यों रो पड़ी कृति सेनन अपनी पहली रैंप वॉक पर, फिर ऐसी की ‘हीरोपंती’ आज है बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस

Also Read- Do Patti: काजोल और कृति सेनन की मिस्ट्री-थ्रिलर जल्द ही होगी रिलीज, जानिए सबकुछ

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

टीजर के अनुसार, कृति सेनन फिल्म में दोहरी भूमिका में निभाती नजर आएंगी, जबकि काजोल अपने करियर में पहली बार एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगी. दो पत्ती का प्रीमियर 25 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर होने वाला है. नेटफ्लिक्स ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''अब होगा खेल शुरू, लेकिन इस कहानी के है दो पहलू 'दो पत्ती' 25 अक्टूबर को केवल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। #DoPattiOnNetflix.''