Varun Sood का मधुरिमा रॉय के साथ चल रहा अफेयर? भड़कीं दिव्या अग्रवाल, बोलीं- कुछ भी कहने की हिम्मत...

बीते दिन दिव्या अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल ब्रेकअप नोट लिखा. एक्ट्रेस ने कहा कि वो हमेशा दोस्त रहेंगे. इस बीच ट्विटर पर लोग एक्टर और मधुरिमा रॉय के अफेयर को लेकर बातें कर रहे है.
‘बिग बॉस ओटीटी’ विनर दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद के ब्रेकअप को लेकर उनके फैंस अभी तक हैरान है. उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि दोनों अलग हो गए है. बीते दिन दिव्या ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल ब्रेकअप नोट लिखा. एक्ट्रेस ने कहा कि वो हमेशा दोस्त रहेंगे. इस बीच ट्विटर पर लोग एक्टर और मधुरिमा रॉय के अफेयर को लेकर बातें कर रहे है. इसपर दिव्या ने वरुण का बचाव किया.
दरअसल, ट्विटर पर एक ट्विटर यूजर ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वरुण सूद एक रेस्टोरेंट में नजर आ रहे है. उस यूजर ने दावा किया कि मधुरिमा रॉय ने इस वीडियो को अपने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट कर लिखा था लव अफेयर. यूजर ने पोस्ट के कैप्शन में बताया कि मधुरिमा ने दिव्या के के ब्रेकअप की घोषणा के बाद ये पोस्ट हटा लिया.
https://twitter.com/Awain_Rowan/status/1500422287509667842
जिसके बाद दिव्या अग्रवाल ने ट्वीट कर लिखा, “किसी को भी वरुण के चरित्र के बारे में कुछ भी कहने की हिम्मत ना करें.. हर अलगाव चरित्र के कारण नहीं होता है! वह एक ईमानदार आदमी है! अकेले रहने का मेरा फैसला है किसी को भी कुछ भी बकवास बोलने का अधिकार नहीं है! यह लेता है जिंदगी में ऐसे फैसले लेने में बहुत ताकत लगती है! सम्मान.”
Dare any one say anything about Varun’s character.. not every separation happens because of character!
He is an honest man! It’s my decision to be alone no one has the right to speak anything rubbish !
It takes a lot of strength to take decisions like these in life !
Respect— Divya Agarwal (@Divyakitweet) March 6, 2022
बीते दिन दिव्या अग्रवाल ने अपनी एक फोटो लगाकर लंबा- चौड़ा पोस्ट लिखा था. उन्होंने लिखा था, ‘मुझे बहुत थकावट महसूस हो रही है और यह ठीक है. अब मैं सांस लेना चाहती हूं और अपने लिए जीना चाहती हूं. यह अच्छी बात है. मैं औपचारिक रूप से घोषणा करती हूं कि मैं इस जीवन में अपने दम पर हूं और मैं जिस तरह से जीना चाहती हूं.’
https://www.instagram.com/p/Cawe8HqJVMW/
बता दें कि दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद साल 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे है. ऐसे में अचानक से दोनों के ब्रेकअप की खबरे सुनने के बाद से ही फैंस काफी अपसेट है. ब्रेकअप के पीछे की वजह सामने नहीं आई है. बता दें कि पिछले साल दिव्या ने बिग बॉस ओटीटी का खिताब अपने नाम किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




