7 दिन और 1000 करोड़ की कमाई, धुरंधर 2 ने बदली रणवीर सिंह की किस्मत

Updated:
विज्ञापन
Dhurandhar 2 Collection ranveer singh 1000 crore box office record fastest bollywood

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह

Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने महज 175 घंटों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. फिल्म भारत और विदेश दोनों जगह शानदार कमाई कर रही है और कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की ओर लगातार बढ़ रही है. जानिए फिल्म के लेटेस्ट कलेक्शन के बारे में…

विज्ञापन

Dhurandhar 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर कभी-कभी ऐसी फिल्में आती हैं जो सारे रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास बना देती हैं. इस बार ऐसा ही कमाल किया है रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने, जिसने कमाई के मामले में नया बेंचमार्क सेट कर दिया है. रिलीज के साथ ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है. महज 175 घंटों के अंदर फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है.

सातवें दिन 20 हजार से ज्यादा शोज बिके

बता दें, 19 मार्च को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जबकि एक दिन पहले यानी 18 मार्च को इसका पेड प्रिव्यू रखा गया था. वहीं से इसकी धमाकेदार शुरुआत हो गई थी. सातवें दिन फिल्म ने 20 हजार से ज्यादा शोज से करीब 48.25 करोड़ रुपये कमाए. अगर कुल कलेक्शन की बात करें तो भारत में फिल्म ने अब तक करीब (खबर लिखे जाने तक) 745 करोड़ रुपये (ग्रॉस) का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं विदेशों में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 260 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इस तरह फिल्म ने सिर्फ सात दिन और कुछ घंटों में ही 1000 करोड़ी क्लब में एंट्री कर ली है.

आमिर की दंगल पहले नंबर पर

‘धुरंधर: द रिवेंज’ अब बॉलीवुड की पांचवीं ऐसी फिल्म बन गई है जिसने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है. आमिर खान की ‘दंगल’ इस लिस्ट में सबसे ऊपर है, जबकि शाह रूख खान की ‘जवान’ और ‘पठान’ भी इसमें शामिल हैं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म इन फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है. फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग ली थी. इसके बाद भी हर दिन शानदार कमाई जारी रही, जिसके चलते इसका नेट कलेक्शन भारत में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुका है. फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे बड़े सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

यह भी पढे़ं: साउथ इंडस्ट्री में पवन सिंह की एंट्री, फर्स्ट प्रोजेक्ट की पहली झलक आई सामने

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola