Dhanashree Verma ने क्रिकेटर पति से मांगे 60 करोड़, परिवार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एलिमनी के आंकड़े…
Published by : Ashish Lata Updated At : 21 Feb 2025 4:05 PM
DhanashreeDhanashree Verma 60 Crore Alimony Verma 60 Crore Alimony
Dhanashree Verma: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. खबरें यह भी है कि एक्ट्रेस ने 60 करोड़ एलिमनी के तौर पर मांगे है. अब उनके परिवार ने इसपर सफाई दी.
Dhanashree Verma: सभी रूमर्स पर मुहर लगाते हुए युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने ऑफिशियल तौर पर तलाक ले लिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो, उन्हें बांद्रा फैमिली कोर्ट में बुलाया गया, जहां कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं. हालांकि, अब जिस चीज ने ऑनलाइन बड़ी हलचल मचा दी है, वह यह है कि धनश्री ने 60 करोड़ एलिमनी के तौर पर मांगे है. एक्ट्रेस के परिवार ने इन रूमर्स पर रिएक्ट किया है.
क्या धनश्री वर्मा ने मांगे है 60 करोड़
धनश्री वर्मा के परिवार ने उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि कोरियोग्राफर ने उनके क्रिकेटर-पति युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद 60 करोड़ रुपये मांगे थे. धनश्री परिवार के एक सदस्य ने एक बयान जारी किया और एलिमनी न्यूज को बेसलेस बताया. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि एक्ट्रेस ने कभी भी पैसों की डिमांड नहीं की.
धनश्री वर्मा के एलिमनी पर क्या बोले परिवार वाले
धनश्री वर्मा के परिवार ने कहा, ”एलिमनी के आंकड़े के बारे में प्रसारित किए जा रहे निराधार दावों से हम बहुत नाराज हैं. मैं बिल्कुल स्पष्ट कर दूं कि ऐसी कोई राशि कभी नहीं मांगी गई. इन अफवाहों में जरा भी सच्चाई नहीं है. इस तरह की झूठी बातें प्रकाशित करना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है, जिससे न केवल पार्टियों बल्कि उनके परिवारों को भी अनावश्यक दिक्कतें होती है. इस तरह की लापरवाह रिपोर्टिंग से केवल नुकसान होता है और हम मीडिया से गलत सूचना फैलाने से पहले संयम बरतने और तथ्यों की जांच करने का आग्रह करते हैं और सभी की गोपनीयता का सम्मान भी करते हैं.”
धनश्री की वकील ने क्या कहा
धनश्री की वकील अदिति मोहोनी ने भी एक बयान जारी किया और कहा, “कार्यवाही पर मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है, मामला फिलहाल विचाराधीन है. मीडिया को रिपोर्ट करने से पहले तथ्यों की जांच करनी चाहिए, क्योंकि बहुत सारी भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही है.” साल 2020 में शादी के बंधन में बंधे धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने 20 फरवरी, 2025 को मुंबई की एक अदालत में अपने तलाक को अंतिम रूप दिया.
यह भी पढ़ें- Dhanashree Verma Net Worth: कितने करोड़ की मालकिन हैं युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ, इस यूट्यूब चैनल से हुई पॉपुलर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










