Devoleena Bhattacharjee Baby: देवोलीना भट्टाचार्जी बनी मां, जानें बेबी बॉय हुआ गर्ल

Devoleena Bhattacharjee Shanawaz Shaikh welcomes baby boy
Devoleena Bhattacharjee Baby: देवोलीना भट्टाचार्जी मां बन गई है. एक्ट्रेस ने बेटे का स्वागत किया है. टेलीविजन अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट से पोस्ट के जरिए ये खुशखबरी फैंस संग शेयर की.
Devoleena Bhattacharjee Baby: देवोलीना भट्टाचार्जी और शानवाज शेख ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. एक्ट्रेस ने बेबी बॉय को जन्म दिया है. देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को शेयर किया. बिग बॉस 13 फेम ने लिखा, “हैलो वर्ल्ड! हमारा नन्हा फरिश्ता बेबी बॉय यहां है. 18.12.2024.
देवोलीना भट्टाचार्जी बनी मां
देवोलीना भट्टाचार्जी और उनके पति शानवाज शेख ने जैसे ही पोस्ट शेयर किया. टीवी जगत के बड़े स्टार्स ने उन्हें बधाई दी. आरती सिंह, पारस छाबड़ा, राजीव अदातिया, काजल पिसल ने बेबी को आशीर्वाद दिया. सुप्रिया शुक्ला ने लिखा, “आप दोनों को बधाई.. छोटे को ढेर सारा प्यार.” वहीं एक यूजर ने लिखा, ”हमारी देवोलिना मां बन गई है… उनके बेबी बॉय को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता हूं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”ओह बधाई हो दी. आखिरकार मैं मामा बन गया, आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं! भगवान नन्हे को आशीर्वाद दें!!!” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”गोपी बहू मां बन गई है.”
देवोलीना ने कब की थी शादी
देवोलीना ने दिसंबर 2022 में अपने जिम ट्रेनर शानवाज शेख संग शादी के बंधन में बंधी. यह लोनावाला में एक कोर्ट वेडिंग थी, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त शामिल हुए थे. एक्ट्रेस ने इसी साल अगस्त में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. तस्वीरों में वह एक व्हाइट टी-शर्ट पकड़े नजर आईं, जिस पर लिखा था, “अब आप पूछना बंद कर सकते हैं.”
गोपी बहू बनकर पॉपुलर हुई थी देवोलीना
साथ ही एक बच्चे के पैरों के निशान भी थे. उन्होंने अपने पति और उनके पालतू कुत्ते के साथ तस्वीर भी खिंचवाई. जिसमें लिखा, “मां बनने की जर्नी का जश्न मना रही हूं.” वर्कफ्रंट की बात करें तो देवोलीना आखिरी बार ‘कूकी’ में नजर आई थीं. वह टेलीविजन शो ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू का किरदार निभाने के लिए सबसे लोकप्रिय हैं, जो 2010 से 2017 तक टेलीकास्ट हुआ. उन्होंने ‘बिग बॉस 13’, ‘बिग बॉस 14’ और ‘बिग बॉस 15’ में भी भाग लिया था.
Also Read- Devoleena Bhattacharjee: कौन है गोपी बहू के पति Shahnawaz Sheikh, जिसके साथ एक्ट्रेस ने लिए सात फेरे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










