क्या शिव ठाकरे संग शादी करेंगी डेजी शाह, एक्ट्रेस बोली- हमारा रिश्ता अलग है…

Updated:
विज्ञापन
Daisy Shah on marrying Shiv Thakare

Daisy Shah on marrying Shiv Thakare

शिव ठाकरे और डेजी शाह अपनी डेटिंग रूमर्स को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं. इन-दिनों कई यूजर्स का मानना है कि एक्ट्रेस जल्द ही शादी रचा सकती है. अब उन्होंने शिव संग वेडिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

जब से शिव ठाकरे और डेजी शाह ने खतरों के खिलाड़ी 13 में हिस्सा लिया है, तब से उनकी डेटिंग की अफवाहें सुर्खियां बटोर रही हैं. स्टार्स को अक्सर घूमते और डिनर-लंच पर जाते स्पॉट किया जाता है. हालांकि दोनों सितारों ने बार-बार यही कहा है कि वे सिर्फ “अच्छे दोस्त” हैं. लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ऐसा बिल्कुल नहीं सोचते हैं. कई यूजर्स ने उनकी शादी के बारे में भी बात कर रहे हैं. जिसके बाद अब फाइनली डेजी ने इन सभी रूमर्स पर रिएक्ट किया है.


क्या शिव ठाकरे संग शादी कर रही हैं डेजी शाह
डेजी शाह ने ई-टाइम्स संग बात करते हुए कहा, “यह पहली बार है, जब कोई अफवाह शादी तक पहुंच गई है. शिव और मेरे बीच कुछ भी नहीं है. हम सच में एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं. अफवाहें इसलिए फैल रही हैं क्योंकि एक समय था जब मैं इस इंडस्ट्री में आई थी, सब कुछ बहुत नया था और किसी ने मेरा हाथ पकड़कर मेरा मार्गदर्शन किया था. इसी तरह, जब मैं शिव से मिली, तो उन्होंने पहले से रियलिटी शो में काम किया था, उन्होंने मुझे काफी कुछ सिखाया है. कभी-कभी, जब मैं कोई रियलिटी शो देख रही होती हूं, तो मैं शिव से सलाह लेती हूं और कभी-कभी जब बात फिल्मों की होती है, तो शिव मुझसे सलाह लेते हैं क्योंकि मुझे इसके बारे में कुछ अनुभव है.”

Also Read- Salman Khan की हिरोइन को डेट कर रहे हैं शिव ठाकरे, डेजी शाह बोलीं- हमारी दोस्ती पर कोई असर…

Also Read- कभी बेचा दूध का पैकेट… आज खतरों के खिलाड़ी में कर रहे हैं खतरनाक स्टंट, इतने करोड़ के मालक हैं शिव ठाकरे

Also Read- Bigg Boss OTT 3 का नया प्रोमो आउट, सलमान खान नहीं, बल्कि यह स्टार इस सीजन में कंटेस्टेंट्स की लगाएगा क्लास


डेजी शाह बोली- हम-शिव अच्छे दोस्त हैं
डेजी शाह ने कहा, ”हमारे रिश्ते के अलग होने का एक ही कारण है कि हम दोनों एक दूसरे से खूब बातें करते हैं. जब आप चीजें अधिक साझा करना शुरू करते हैं, तो लोग इसे ऐसे समझने लगते हैं जैसे आप रिलेशनशिप में हैं.” बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब डेजी शाह ने शिव ठाकरे के साथ अपनी डेटिंग की खबरों को खारिज किया है. पिछले साल भी, जय हो अभिनेत्री ने शिव के साथ लिंकअप अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी और कहा था कि ऐसी बातों से उनकी दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ेगा.


शिव ठाकरे ने डेजी शाह को लेकर कही थी ये बात
इसी साल मार्च में, शिव ठाकरे ने भी अपनी डेटिंग अफवाहों के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था, “नहीं नहीं, कुछ नहीं था. आप एक बार कैफे में जाओ किसी के साथ, आप एक बार दिख जाओ, और दोनों मुस्कुराओ कर लो बस और लोग क्या बोलते हैं, क्यूट जोड़ी है.” बिग बॉस 16 के उपविजेता ने आगे कहा, “हम एक अच्छे दोस्त हैं.”

Also Read- Bigg Boss 17: शिव ठाकरे से लेकर प्रियंका चौधरी तक, जानें कहां और क्या कर रहे हैं पिछले सीजन के कंटेस्टेंट्स

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola