Coolie Box Office Collection Day 9: सुपरस्टार रजनीकांत की 'कुली' ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप? आंकड़ों ने चौंकाया

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 22 Aug 2025 1:23 PM

विज्ञापन

कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 9 Photo Source: Instagram

Coolie Box Office Collection Day 9: रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ने बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन तक कुल नेट कलेक्शन 230.24 करोड़ का किया है और इसी तरह यह शुरुआत से ही 'वॉर 2' से आगे बनी हुई है. ऐसे में आइए बताते हैं फिल्म का डे वाइज कलेक्शन.

विज्ञापन

Coolie Box Office Collection Day 9: लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कुली’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की जबरदस्त परफॉर्मेंस दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही रिकॉर्डतोड़ कमाई की और वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया.अब सबकी नजरें इसके 9वें दिन के कलेक्शन पर हैं. ऐसे में आइए बताते हैं पूरी रिपोर्ट.

कुली के 9वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कुली’ ने 9वें दिन 0.51 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसके साथ ही फिल्म का नेट कलेक्शन 230.24 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. भले ही कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है, लेकिन फिल्म अभी भी ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ से आगे चल रही है.

अबतक कुली ने इस साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों ‘हाउसफुल 5’, ‘रेड 2’, ‘सितारे जमीन पर’ और ‘स्काई फाॅर्स’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों को पिछे छोड़ चुकी है.

कुली डे वाइज कलेक्शन कितना रहा?

Coolie Box Office Collection Day 1: 65 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 2: 54.75 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 3: 39.5 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 4: 35.25 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 5: 12 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 6: 9.5 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 7: 6.59 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 8: 6.23 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 9: 0.51 करोड़ (Early Reports)

Coolie Total Collection: 230.24 करोड़

यह भी पढ़े: Gadar: ब्लॉकबस्टर सफलता के सालों बाद सनी देओल ने ‘गदर’ में काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- पूरी रात हम कहानी…

यह भी पढ़े: Coolie vs War 2 First Week Box Office: रजनीकांत या ऋतिक रोशन? पहले हफ्ते में किसकी फिल्म ने मारी बाजी? बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में खुले पत्ते

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola