Coronavirus के डर से कपिल शर्मा ने पहना मास्क, बोले- सावधानी में ही...

Author Divya Keshri|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

Coronavirus ने अब तक पूरी दुनिया में पैर पसार लिया है. भारत में भी अब तक कोरोना के 76 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. इसका डर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को भी सता रहा है.

विज्ञापन

मुंबई: कोरोना वायरस ने अब तक पूरी दुनिया में पैर पसार लिया है. भारत में भी अब तक कोरोना के 76 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. इसका डर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को भी सता रहा है. कपिल ने अपने टि्वटर पर कुछ तसवीर शेयर की है, जिसमें वह मास्क लगाये नजर आ रहे है.

इस तसवीर में कपिल ब्लैक आउटफिट में दिख रहे है. उन्होंने मास्क पहना हुआ है और प्लेन में बैठे हुए है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक फोटो में हाथ भी जोड़ा हुआ है. कैप्शन में कपिल ने लिखा, ‘सावधानी में ही सुरक्षा है.’

कपिल शर्मा की इस तसवीर पर को देख टीवी की मशहूर पुलिस ऑफिसर चंद्रमुखी चौटाला यानी कविता कौशिक ने भी कमेंट किया. उन्होंने कपिल शर्मा के अवतार को देख कहा, ‘बहुत हैंडसम लग रहा है.’ इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी कपिल शर्मा की इस पोस्ट को लेकर कमेंट किये हैं.

बता दें कि हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं. दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इस बात की जानकारी खुद टॉम हैंक्स ने ट्वीट कर दी है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola