Chhaava Teaser: धर्म और स्वराज्य के लिए छत्रपति संभाजी की लड़ाई, बड़ा रोमांचक है विक्की कौशल की नयी फिल्म का टीजर
Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Aug 2024 11:53 AM
Chhaava Teaser Out: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर छावा का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है. इसमें विक्की वीर छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आ रहे हैं.
Chhaava Teaser Out: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर छावा काफी समय से लाइमलाइट में बना हुआ है. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज मोस्ट अवेटेड मूवी का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है. इसके साथ ही रिलीज डेट भी अनाउंस हो गई है. फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. टीजर में हम विक्की को जबरदस्त एक्शन सीन्स करते देखते हैं.
छावा का धमाकेदार टीजर आउट
टीजर की शुरुआत छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में विक्की कौशल के परिचय के साथ होती है. वह एक बहादुर सिपाही की तरह लड़ते नजर आ रहे हैं. छोटी सी क्लिप में अभिनेता ने अपने लुक और एक्शन से दर्शकों को प्रभावित कर दिया है. टीजर रिलीज से पहले, विक्की ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर भी शेयर किया था. पोस्टर काफी इंटेंस लग रहा है, जिसमें वह सैकड़ों सैनिकों से लड़ते नजर आ रहे हैं.
Also Read- Gangs of Wasseypur की शूटिंग के दौरान किसी तरह जान बचाकर भागे थे विक्की कौशल, जानें ये क्या हुआ था
छावा फिल्म के बारे में
छावा एक ऐतिहासिक फिल्म है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन के इर्द-गिर्द घूमता है. फिल्म में विक्की कौशल मराठा साम्राज्य के संस्थापक के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं. दूसरी ओर, रश्मिका मंदाना फिल्म में येसुबाई भोंसले की भूमिका निभाती हैं. इसके अलावा अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म की शूटिंग इस साल की शुरुआत में पूरी हो गई है और पहले से ही काफी चर्चा हो रही है.
Also Read- Bad Newz Collection: 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई विक्की कौशल की फिल्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










