Celebrity MasterChef का विनर बने गौरव खन्ना! खबर फैलते ही भड़के तेजस्वी के फैंस, बोले- भेदभाव हुआ है

Updated:
विज्ञापन
Tejasswi Prakash and Gaurav Khanna

Tejasswi Prakash and Gaurav Khanna

Celebrity MasterChef के विनर को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जसी जानने के बाद कई फैंस खुश हैं तो कई नाराज. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शो के विनर गौरव खन्ना है. इस खबर के सामने आते ही तेजस्वी के चाहने वालों का गुस्सा फुट पड़ा है.

विज्ञापन

Celebrity MasterChef इस वक्त जमकर सुर्खियों में बना हुआ है. सोशल मीडिया पर भी इसके हर एपिसोड ट्रेंड कर रहे हैं. अब यह शो अपने अंतिम छोर पर चल रहा है और बहुत जल्द इसे अपना विनर मिलने वाला है, जिसे जानने के लिए दर्शक भी काफी एक्साइटेड हैं. इस पॉपुलर कुकिंग शो को मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान होस्ट कर रही हैं. वहीं, शो के जज शेफ रणवीर बराड़ और विकास खन्ना हैं.

कबिता सिंह, आयशा जुल्का,अभिजीत सावंत, अर्चना गौतम, दीपिका कक्कड़, उषा नाडकर्णी और चंदन प्रभाकर जैसे स्टार्स हाल ही में शो से बाहर हो चुके हैं. जबकि तेजस्वी प्रकाश, निक्की तम्बोली, गौरव खन्ना, मिस्टर फैसु और राजीव अदतिया टॉप 5 कंटेस्टेंट के तौर पर उभरे हैं. इस बीच अब शो के विनर को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसे जानकार कुछ लोग काफी खुश हैं तो वहीं, कई लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है.

गौरव खन्ना बने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विनर?

सोशल मीडिया पर शो की कई बीटीएस वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई हैं, ���िसमें तेजस्वी, गौरव, निक्की, फैजू और राजीव को शो के टॉप पांच फाइनलिस्ट को गोल्डन एप्रन पहने हुए देखा गया. इन्हीं में से अनुपमा फेम एक्टर गौरव खन्ना को इंडिया फोरम की रिपोर्ट के अनुसार, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो का विजेता बताया जा रहा है. उनका यह सफर शुरुआत से ही काफी रोमांचक रहा. इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. हालांकि, इसपर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

तेजस्वी प्रकाश के फैंस का फूटा गुस्सा

गौरव खन्ना के शो जीतने की खबर सामने आते ही तेजस्वी के फैंस सोशल मीडिया पर आग बबूला हो गए हैं. साथ ही कई पोस्ट के जरिए अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- वह फेमस हैं इसलिए चैनल ने उन्हें जीता दिया. इन्होंने ऐसा करके उसके लिए नफरत को इनवाइट किया है.’ वहीं, दूसरे ने लिखा- ये भेदभाव है.

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola