Celebrity MasterChef: फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट का हुआ शॉकिंग एलिमिनेशन, जानें टॉप 6 फाइनलिस्ट कौन?

Celebrity MasterChef Shocking Elimination
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में एक और शॉकिंग एलिमिनेशन हो गया है, जिसके बाद शो को टॉप 6 फाइनलिस्ट मिल गए हैं.
Celebrity MasterChef: सोनी लिव के पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का फिनाले अब बेहद करीब है. हाल ही में शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसे देखकर दर्शक काफी हैरान हैं. इसमें एक ऐसे शख्स का शॉकिंग एलिमिनेशन देखने को मिल रहा है, जिसने सभी कंटेस्टेंट और और जज की आंखें नम कर दी है. इसी के साथ शो को अपने टॉप 6 फाइनलिस्ट मिल गए हैं. मालूम हो कि इस पूरे हफ्ते सेलिब्रिटी कुक्स को ब्लैक एप्रन चैलेंज का सामना करना पड़ा, जिसमें फैसल शेख और निक्की तंबोली सेफ हो गए. तो वहीं गौरव खन्ना, अर्चना गौतम, राजीव अदातिया, तेजस्वी प्रकाश और उषा नाडकर्णी को एक नया चैलेंज दिया गया था. अब इन्हीं में से एक कंटेस्टेंट ने फिनाले से पहले शो को अलविदा कह दिया है. आइए बताते हैं इनका नाम.
किसने कहा शो को अलविदा?
कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के सेमी फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स को चैलेंज दिया गया था. इसमें शेफ कुणाल वर्मा ने टास्क में एक नींबू दिया.,तो वहीं, शेफ रणवीर बरार के चैलेंज में चार इंग्रीडिएंट के साथ सेलिब्रिटी कुक्स को 70 मिनट और 120 मिनट में डिश तैयार करनी थी. इस चैलेंज में जज को सबसे ज्यादा अर्चना गौतम और गौरव खन्ना की डिश पसंद आई, जिसके बाद दोनों ही सेफ हो गए. जबकि, बॉटम थ्री में राजीव अदातिया, उषा ताई और तेजस्वी प्रकाश थे. अंत में उषा ताई को एलिमिनेट होना पड़ा.
फैसल शेख की वजह से एलिमिनेट हुईं उषा ताई?
उषा नाडकर्णी उर्फ उषा ताई की शॉकिंग एलिमिनेशन से सभी सेलिब्रिटी कुक्स और जज की आंख नम हो गई. सबसे ज्यादा इसका असर फैसल शेख पर पड़ा. ऐसा इसलिए भी क्योंकि शो में फैसु, उषा ताई को मां कहकर बुलाते थे और उन दोनों का बॉन्ड भी काफी अच्छा था. फैसल का मन्ना था कि उषा ताई उनकी वजह से एलिमिनेट हुईं क्योंकि उन्होंने उन्हें शेफ रणवीर बरार वाला चैलेंज लेने के लिए कहा था, जो बहुत कठिन था.
कौन हैं टॉप 6 फाइनलिस्ट?
उषा नाडकर्णी की शॉकिंग एलिमिनेशन के बाद सेलिब्रिटी मास्टरशेफ को अपने टॉप 6 फाइनलिस्ट मिल गए हैं. इनमें गौरव खन्ना, निक्की तंबोली, तेजस्वी प्रकाश, अर्चना गौतम, राजीव अदातिया और फैसल शेख का नाम शामिल है. हालांकि, फिनाले तक कौन सा सेलिब्रिटी कुक अपनी जगह बनाए रखता है और कौन बाहर हो जाएगा? यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है.
यह भी पढ़े: Friday Releases: इस शुक्रवार मिलेगा एंटरटेनमेंट का ओवरडोज, रिलीज हो रही ये नई फिल्में-वेब सीरीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










