Friday Releases: इस शुक्रवार मिलेगा एंटरटेनमेंट का ओवरडोज, रिलीज हो रही ये नई फिल्में-वेब सीरीज

Netflix Friday Releases
Netflix Releases This Week: नेटफ्लिक्स पर दर्शक हमेशा नई फिल्में और वेब सीरीज की तलाश में रहते है. हर महीने कई फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती है. आज हम आपको कुछ न्यू रिलीज के बारे में बताएंगे.
Netflix Releases This Week: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आपके लिए नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है. एक्शन, थ्रिलर, सस्पेंस से लेकर रोमांस और कॉमेडी से भरपूर हर तरह की फिल्में और सीरीज देखकर आप अपने दिन को एन्जॉय कर सकते है और वीकेंड को शानदार बना सकते है.
मिलियन डॉलर सीक्रेट
26 मार्च को यह सीरीज रिलीज होने वाली है. यह एक गेम शो है, जिसमें गला काट कॉम्पीटीशन के बीच एक करोड़पति खिलाड़ी को लोगों के बीच छिपना पड़ता है.
कॉट
यह सीरीज भी 26 मार्च को स्ट्रीम की जाएगी. वेब सीरीज एमा नामक एक रिपोर्टर पर बनी है, जिसमें वह एक बच्चे के लापता होने पर अपराधियों की तलाश करती है. तलाश में उसे पता चलता है कि वह अपराधी उसका रिश्तेदार रहता है.
गोल्ड एंड ग्रीड
यह सीरीज 27 मार्च को रिलीज होगी. इस सीरीज में असल जिंदगी में खजाने को खोजने की कहानी को दिखाया गया है, जिसमें एक इंसान सोने के संदूक को पहाड़ों में गाड़ देता है और सुराग को एक कविता के माध्यम से छिपा देता है.
सर्वाइवल ऑफ द थिकेस्ट 2
इस शो का पहला सीजन सुपरहिट था और इसका दूसरा सीजन 27 मार्च को रिलीज होगा. माविस नाम की लड़की पर यह कहानी बनाई गयी है, जिसमें वह खुद से प्यार करते हुए अपने ब्रांड को बढ़ाने और खुद को और स्टाइलिस्ट बनाने की कोशिश करती है.
द लेडीज कम्पैनियन
यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जो 28 मार्च को रिलीज होने वाला है. इसमें 3 अमीर बहनें अपने पार्टनर को खोजने के लिए एक लड़की को अपॉइंट करती है. उस लड़की को कई मुश्किलों और साजिशों का सामना करना पड़ता है.
द लाइफ लिस्ट
इस फैमिली ड्रामा में आपको रोमांस, सस्पेंस और कॉमेडी भरपूर मिलेगा. 28 मार्च को रिलीज हो रही यह सीरीज एक मां और बेटी पर आधारित है, जो अपने सपने को पूरा करने के लिए दुनिया घूमती है.
प्रॉमिस्ड हार्ट
31 मार्च को रिलीज होने वाली इस सीरीज में एक लड़की की कहानी को दिखाया गया है, जिसकी शादी एक अमीर घर में होती है. उसके बाद अचानक उसके लाइफ में प्रोब्लेम्स आने लगती है.
यह भी पढ़ें- Sikandar Box Office Collection Day 1: सलमान खान की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग, फर्स्ट डे कमाएगी इतने करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










