Sikandar Box Office Collection Day 1: सलमान खान की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग, फर्स्ट डे कमाएगी इतने करोड़

Updated:
विज्ञापन
Sikandar Box Ofice Collection Day 6

Sikandar Box Ofice Collection Day 6

Sikandar Box Office Collection Day 1: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर 30 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है. मसाला एंटरटेनर ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी. इसको लेकर बहस छिड़ गई है.

विज्ञापन

Sikandar Box Office Collection Day 1: सिकंदर साल 2025 की ईद पर रिलीज होने वाली बड़ी फिल्म है. सलमान खान के फैंस मोस्ट अवेटेड फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित मसाला एंटरटेनर की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. कुछ ही घंटों में इसकी 40,000 से ज्यादा टिकटें बिक गईं, जिनमें से सिर्फ हिंदी 2डी वर्शन ने 1.13 करोड़ रुपये की कमाई की. ब्लॉक बुकिंग को मिलाकर, फिल्म ने टिकट बिक्री में 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. फिल्म रविवार को रिलीज हो रही है. ऐसे में कई विशेषज्ञों का मानना है कि सिकंदर ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई करेगी.

सिकंदर ओपनिंग डे पर करेगी इतनी कमाई

प्रोड्यूसर और फिल्म बिजनेस एक्सपर्ट गिरीश जौहर ने सिकंदर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर भविष्यवाणी की. उन्होंने इंडिया फोरम को बताया, “फिल्म रविवार को रिलीज होगी, जिससे ज्यादा कमाई करने की उम्मीद है. बज और डिमांड को देखते हुए ओपनिंग डे पर फिल्म 30-35 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई करेगी. आईपीएल का प्रभाव बहुत बड़ा नहीं होगा, क्योंकि टूर्नामेंट शुरुआती चरण में हैं.”

ट्रेड एक्सपर्ट ने बताया सिकंदर ओपनिंग डे पर कितना करेगी कलेक्शन

ट्रेड एक्सपर्ट अतुल मोहन ने बताया कि ट्रेलर को ट्रेड एक्सपर्ट की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. मुझे लगता है कि सलमान खान के फैंस फरहाद सामजी और रेमो डिसूजा के बाद एआर मुरुगादॉस के साथ काम करते हुए उन्हें देखकर काफी खुश है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ आराम से पार कर लेगी. वहीं पहले दिन की कमाई 40 से 45 करोड़ के बीच होगी. सिकंदर एक एक्शन फिल्म है, जिसमें सलमान खान, काजल अग्रवाल और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं.

सिकंदर के ट्रेलर को दर्शकों का मिला बेहतरीन रिसपांस

सिकंदर के ट्रेलर में दमदार एक्शन सीक्वेंस और दमदार डायलॉग्स ने सबका ध्यान खींचा है. सलमान खान की स्क्रीन प्रेजेंस भी कमाल की थी. सिकंदर सलमान खान के लिए खास तौर पर इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उनकी बड़े पर्दे पर वापसी का प्रतीक है. उनकी पिछली फिल्म किसी का भाई किसी की जान 2023 में रिलीज हुई थी. अब फैंस उनके अगले एक्शन से भरपूर प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं. सिकंदर का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है, जिन्होंने इससे पहले गजनी और हॉलिडे जैसी लोकप्रिय फिल्में बनाई हैं.

यह भी पढ़ें- Box Office Clash: बॉक्स ऑफिस पर डबल अटैक झेलेगी सिकंदर, इन 2 बिग बजट फिल्मों से होगा मुकाबला

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola