Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के ये हैं टॉप 5 फाइनलिस्ट, अनुज ने की अपनी जगह पक्की, देखें लिस्ट
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Feb 2025 1:19 PM
Celebrity MasterChef top 5 finalist
Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में टॉप 5 फाइनलिस्ट कौन होंगे, इसका खुलासा हो गया है. हाल ही में शो से अर्चना गौतम और उषा नाडकर्णी का पत्ता कटा है.
Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इन दिनों दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. कुकिंग रियलिटी शो में सेलिब्रिटी अपने खाने का स्किल दिखाते हैं और जजेस विकास खन्ना, रणवीर बरार और फराह खान को इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं. हाल ही में शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आयशा जुल्का ने एंट्री ले थी. हालांकि अब वह बाहर हो चुकी है. इसके अलावा उषा नाडकर्णी का भी सफर शो से खत्म हो चुका है. इस बीच टॉप 5 फाइनलिस्ट के नाम सामने आ गए हैं.
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के ये हैं टॉप 5 फाइनलिस्ट
हाल ही में दीपिका कक्कड़ ने अपने हेल्थ इश्यूज की वजह से शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ को बीच में ही छोड़ दिया था. उसके बाद उषा नाडकर्णी और अर्चना गौतम शो से बाहर हो गई. इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, टॉप 5 फाइनलिस्ट में गौरव खन्ना, निक्की तंबोली, राजीव अदतिया, तेजस्वी प्रकाश और फैसू का नाम शामिल हैं. अब इसमें कौन विनर की ट्राफी उठाएगा, ये देखना दिलचस्प होगा.
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का लेटेस्ट टीजर
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लेटेस्ट एपिसोड का टीजर आ चुका है, जिसमें रणवीर बरार स्पेगेटी पकाने का सही तरीका कंटेस्टेंट को बताते दिखे. टीजर में गौरव खन्ना कहते हैं कि, “कहां आ गए? ये गलत जगह आ गया हूं?” रणवीर ने चुनौती के बारे में सारे कंटेस्टेंटको बताया कि उसे अंदर भरने के लिए उन्हें तीन अलग-अलग टाइप का पास्ता बनाना होगा. उसके बाद जज विकास खन्ना कहते हैं, “अगर पास्ता का आकार सही हुआ, तो हम आपके काउंटर पर रखे तीन झंडे से एक झंडा उठा देंगे.” ये टीजर काफी मजेदार है. कंटेस्टेंट इस टास्क को पूरा करने में लग जाते हैं. गौरव कहते हैं कि, मैं तो पास्ता बनाने की मशीन ही पहली बार देख रहा हूं. हमने थोड़ी सोचा था कि नूडल्स इस तरह से बनाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











