Celebrity MasterChef: ‘गौरव से बच कर रहना…’ शेफ रणवीर बरार ने इस वजह से कंटेस्टेंट्स को दी चेतावनी

Celebrity MasterChef
Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इन दिनों सोनी चैनल पर आ रहा. शो में अनुपमा के अनुज यानी गौरव खन्ना नजर आते हैं. लेटेस्ट प्रोमो आया है, जिसमें रणवीर बरार एक्टर की तारीफ करते दिखे.
Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में अनुपमा फेम गौरव खन्ना अपने कुकिंग से फैंस के साथ-साथ जजेस का दिल लगातार जीत रहे हैं. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें गौरव की तारीफ शेफ रणवीर बरार करते दिख रहे हैं. फराह खान दोनों डिश को बनाने में किए गए मेहनत को लेकर गौरव की प्रशंसा करती है. उसके बाद रणवीर कहते हैं, “देखो, भाईयों और बहनों, हम ये कहना चाहते हैं कि गौरव से बच कर रहना. ये जो आपने बनाया है यहां पर, ये जो कानपुर का लड़का जो है ये अभी रेख में है. ये सुनकर एक्टर खुश हो जाते हैं . उनकी को-कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश इसपर रिएक्ट करते हुए थम्स अप करती है. चैनल ने वीडियो शेयर कर लिखा, ”लगता है सबको शेफ रणवीर की बात मान ही लेनी चाहिए.”
फैंस बोले- आप ही विनर बनोगे
गौरव खन्ना के वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, कड़ी मेहनत, ध्यान और दृढ़ संकल्प हमेशा फल देते हैं. बहुत बढ़िया गौरव. एक यूजर ने लिखा, गौरव आप ही विनर बनोगे. एक अन्य यूजर ने लिखा, गौरव खन्ना आपके फैंस को आप पर गर्व है. गौरव को फैंस अनुपमा में अनुज के किरदार की वजह से जानते हैं. उन्होंने कई शोज में काम किया, लेकिन अनुपमा से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली.
यह भी पढ़ें- Sikandar Box Office Collection Day 1: पहले दिन सलमान की सिकंदर होगी हिट या फ्लॉप, इतने करोड़ का हुआ कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










