जानिए कब आएगी रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र 2? प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा हिंट

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा (बाएं) और ब्रह्मास्त्र मूवी का पोस्टर
Brahmastra 2: ब्रह्मास्त्र फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि पहले ‘रामायण’ को पूरी करेंगे, उसके बाद ब्रह्मास्त्र के सीक्वल पर काम शुरू होगा. जानिए कब तक ब्रह्मास्त्र रिलीज होने की तैयारी है?
Brahmastra 2: बॉलीवुड में इन दिनों मेगा बजट फिल्मों का दौर चल रहा है और बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर दर्शकों की उत्सुकता भी चरम पर है. ऐसे में नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. इसी बीच उन्होंने ब्रह्मास्त्र के सीक्वल को लेकर भी बड़ा अपडेट दे दिया है. दरअसल, सिनेमाकॉन 2026 के दौरान नमित मल्होत्रा ने साफ किया कि ब्रह्मास्त्र 2 जरूर बनेगी, लेकिन फिलहाल उनका पूरा ध्यान रामायण को पूरा करने पर है. उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट बहुत बड़े पैमाने पर बन रहा है, इसलिए अभी उसी पर फोकस किया जा रहा है.
पहले पार्ट में देव-अमृता की कहानी
आपको बता दें कि ब्रह्मास्त्र के पहले पार्ट में ‘देव’ और ‘अमृता’ की कहानी की झलक दिखाई गई थी, जिससे इसके दूसरे पार्ट को लेकर काफी बज बना था. फिल्म को आयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था और इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आए थे.
रामायण में राम बने रणबीर कपूर
वहीं, रामायण की बात करें तो यह फिल्म भी मल्टी-स्टारर है. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे, जबकि साइ पल्लवी सीता का किरदार निभाएंगी. यश रावण के रूप में दिखाई देंगे. इसके अलावा सन्नी देओल, रवि दुबे, अरुण गोविल और रकुल प्रीत सिंह जैसे कई बड़े सितारे इसमें शामिल हैं. मेकर्स का दावा है कि रामायण को हॉलीवुड लेवल के स्केल पर बनाया जा रहा है और इसे दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा. पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा.
यह भी पढ़ें: आंखों पर पट्टी बांध एक्शन करती दिखेंगी तापसी पन्नू, ‘गांधारी’ की शूटिंग पूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




