Box Office Report: विक्की कौशल की छावा हिट हुई फ्लॉप, 38 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Mar 2025 11:41 AM

विज्ञापन

Chhaava lifetime box office collection

Box Office Report: विक्की कौशल की ऐतिहासिक ड्रामा छावा ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. फिल्म ने अपने छठे वीकेंड में 4.8 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 583.35 करोड़ रुपये हो गया है.

विज्ञापन

Box Office Report: आईपीएल 2025 भले ही इस समय सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा हो, लेकिन छावा यह साबित कर रही है कि एक अच्छी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच ही लाती है. विक्की कौशल की ऐतिहासिक ड्रामा अभी भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. इसने अब तक भारत में 583 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. आइये जानते हैं 38वें दिन इसकी कमाई कितनी रही.

छावा ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

सैकनिल्क के अनुसार, रविवार को छावा की कमाई में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे इसने 4.8 करोड़ रुपये कमाए. इसका टोटल कलेक्शन 583.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. फिल्म ने 23 मार्च को हिंदी में 18.85 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की. वहीं वर्ल्डवाइड छावा ने 780 करोड़ रुपये कमा लिए.

छावा ने इन फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ा

छावा ने पहले ही भारत में नेट कलेक्शन के मामले में कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें पठान (543.09 करोड़ रुपये), एनिमल (553.87 करोड़ रुपये), गदर 2 (525.7 करोड़ रुपये) और पीके (340.80 करोड़ रुपये) जैसी मूवीज शामिल हैं. अब, यह फिल्म स्त्री 2 के भारत में 597.99 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन को पछाड़ने से सिर्फ 14 करोड़ रुपये दूर है.

छावा के बारे में

छावा एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है, जो मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है. विक्की कौशल ने यह दमदार भूमिका निभाई है. लक्ष्मण उटेकर की ओर से निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजन की ओर से छावा में रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी हैं.

यह भी पढ़ें- OTT Releases This Week: इस हफ्ते घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट! जब OTT पर रिलीज होगी ये दमदार फिल्में-सीरीज

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola