Box Office Report: छावा ने 16वें दिन कितना किया कलेक्शन, दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर छाई

Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Mar 2025 6:25 AM

विज्ञापन

Box Office Report

Box Office Report: फिल्म 'छावा' को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं. विक्की कौशल की मूवी का क्रेज दर्शकों के बीच खत्म नहीं हो रहा. अबतक मूवी ने 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. 16वें दिन की कमाई के बारे में आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Box Office Report: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफस पर धुंआधार कमाई कर रही है. 14 फरवरी 2025 को मूवी रिलीज हुई थी और अबतक ये सिनेमाघरों में बनी हुई है. दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की पकड़ मजबूत बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. इस हफ्ते छावा को कड़ी टक्कर देने के लिए कोई दमादर मूवी रिलीज नहीं हुई है. हालांकि सोहम शाह की फिल्म क्रेजी सिनेमाघरों में बीते दिन रिलीज हो चुकी है, लेकिन इसका प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा. चलिए 16वें दिन की कमाई आपको बताते हैं.

16वें दिन छावा का कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल?

फिल्म छावा में विक्की कौशल संभाजी महाराज की भूमिका में काफी शानदार लगे हैं. लक्ष्मण उटेकर की ओर से निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और डायना पेंटी ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. 15वें दिन तक मूवी ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. विक्की की ये मूवी इस साल की पहली फिल्म बन गई है, जो 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. वहीं, सैकल्निक की एक रिपोर्ट के अनुसार, 16वें दिन मूवी ने अभी तक 2.1 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, लेकिन इसमें थोड़ा फेर-बदल हो सकता है.

  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला हफ्ता- 219.25 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7: 21.5 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: 23.5 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9: 44 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: 40 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: 18 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12: 18.5 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13: 23 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 14: 13.25 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15: 13 करोड़ रुपये
  • छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16: 2.1 करोड़ रुपये

छावा की नेट कमाई- 414.6 करोड़ रुपये

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola