‘तबाही’ लेकर आया यश का टॉक्सिक, 19 मार्च को सिनेमाघरों में मचाएगा धमाल

Updated:
विज्ञापन

टॉक्सिक मूवी का पोस्टर और तबाही सॉन्ग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Toxic Tabaahi Song: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज हो गया है. गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है. 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा और कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. जानिए इस गाने के बारे में…

विज्ञापन

Toxic Tabaahi Song: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. 19 मार्च को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. खास बात ये है कि बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 से होने वाली है. लेकिन चर्चा के मामले में फिलहाल बाजी यश की फिल्म मारती दिख रही है.

विज्ञापन

टॉक्सिक का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज

मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज कर दिया है और रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर छा गया. इससे पहले यश और कियारा आडवाणी का पोस्टर सामने आया था, जिसे फैंस ने हाथों-हाथ लिया. अब गाने में दोनों की केमिस्ट्री और स्टाइल लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

फिल्म में दिखेंगे ये सितारे

फिल्म में यश के साथ नयनतारा, तारा सुतारिया, रुकमणी वसंथ और हुमा कुरैशी अहम किरदार निभा रहे हैं. साथ ही अक्षय ओबरॉय और सुदेव नैर भी फिल्म का हिस्सा हैं. अक्षय ‘टोनी’ और सुदेव ‘करमाडी’ के रोल में नजर आएंगे.

19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म 

‘टॉक्सिक’ को केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनाया गया है. फिल्म को वेंकट के. नारायण और यश ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. इसे कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट किया गया है, जबकि हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम समेत कई भाषाओं में डब वर्जन भी रिलीज होंगे. 19 मार्च को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

यह भी पढे़ं: यश की ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी टीवी की ये हसीना, ‘हीरामंडी’ में भी कर चुकी हैं काम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola