Zakir Hussain: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन की हालत नाजुक, अमेरिका के अस्पताल में चल रहा है इलाज

Zakir Hussain
Zakir Hussain: दुनिया के महान तबला वादकों में से एक जाकिर हुसैन की हालत नाजुक बनी हुई है.
Zakir Hussain: दुनिया के मशहूर तबला वादकों में से एक उस्ताद जाकिर हुसैन की हालत नाजुक है. उन्हें दिल से संबंधित समस्या की वजह से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उस्ताद जाकिर हुसैन के मित्र और महान बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने बताया है कि उनका इलाज आईसीयू में किया जा रहा है.
क्यों बिगड़ी जाकिर हुसैन की तबीयत?
जाकिर हुसैन के एक करीबी सूत्र से पता चला है कि 73 साल के अमेरिकी संगीतकार को ब्लड प्रेशर की समस्या थी. उन्होंने कहा, ‘उन्हें पिछले एक सप्ताह से हृदय संबंधी समस्या के कारण सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’
जाकिर हुसैन के लिए दुआ करने की गुजारिश
कौन हैं जाकिर हुसैन?
साल 1951 में मुंबई में जन्में मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन को दुनिया के महान तबला वादकों में से एक माना जाता है. तबला वादक को साल 1999 में ‘यूएस नेशनल एंडॉमेंट फॉर द आर्ट्स’ ने नेशनल हेरिटेज फेलोशिप से सम्मानित किया था. इसी के बाद उन्हें भार��ीय शास्त्रीय संगीत के ग्लोबल एंबेसडर के रूप में मान्यता मिली थी. जाकिर हुसैन के बारे में एक खास बात यह भी है कि वह पहले भारतीय संगीतकार हैं जिन्हें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रीय बराक ओबामा ने ऑल स्टार ग्लोबल कंसर्ट के लिए व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया था.
Also Read: Vijay Khare: नहीं रहे बिहार के मशहूर ‘गब्बर सिंह’ विजय खरे, इस गंभीर बीमारी से थे पीड़ित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










